लाइव टीवी

Panchang Today, 04 नवंबर 2021 का पंचांग: कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त

Updated Nov 03, 2021 | 17:03 IST

04th November 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए गुरुवार के दिन के शुभ समय और राहुकाल। 04 नवंबर की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Loading ...
04 नवंबर 2021 का पंचांग
मुख्य बातें
  • बजरंगबाण का पाठ करने से मिलेगा अनंत पुण्य।
  • गुरुवार को गुरु व मंगल के बीज मंत्र के जप का दिवस।
  • दिवाली पर विजय व गोधुली मुहूर्त भी हैं बहुत ही सुंदर।

04 November 2021 ka Panchang: आज कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। आज दीवाली का पावन पर्व है। आज चित्रा नक्षत्र है। आज गणेश जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज रात्रि में वृष या सिंह लग्न में पूजन करें। रात्रि में माता तारा की उपासना करें। आज दान का बहुत महत्व है। आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज गुरुवार है। आज गुरु व मंगल के बीज मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा तुला में है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 04 नवंबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 04 नवम्बर 2021
दिवस गुरुवार
माह कार्तिक, कृष्ण पक्ष
तिथि अमावस्या
सूर्योदय 06:40 am
सूर्यास्त 05:29 pm
नक्षत्र चित्रा
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि कन्या
करण चतुष्पाद
योग प्रीति
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 am से 12:56 pm तक
विजय मुहूर्त 02:43 pm से 03:38 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:09 pm से 07:32 pm तक

आज राहुकाल-दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक। इस समय कोई भी शुभ कार्य करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल