लाइव टीवी

आज का पंचांग, 6 नवंबर 2020: राम रक्षा स्तोत्र के पाठ से मिलेगा शुभ फल, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Updated Nov 06, 2020 | 05:00 IST

आज का पंचांग, 6 नवंबर 2020: आज विक्रम संवत 2077 कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की खष्ठी पर गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं। जानिए आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 6th November, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • पंचांग से जानें सभी ग्रह गोचर और नक्षत्र का ज्ञान
  • जानिए कब है 6 नवंबर का शुभ मुहूर्त और किस समय पड़ेगा राहुकाल
  • राम रक्षा स्तोत्र के पाठ से मिलेगा बहुत ही शुभ फल

Aaj Ka Panchang 6 November 2020: आज विक्रम संवत 2077 कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की खष्ठी है। आज शुक्रवार है। आज चन्द्रमा मिथुन राशि में है। मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है। आज राम रक्षा स्तोत्र का पाठ बहुत ही शुभ फल प्रदान करेगा। पञ्चाङ्ग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है।

प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं।

आज का पंचांग 6 नवंबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 06 नवंबर
माह कार्तिक
पक्ष कृष्ण
तिथि खष्ठी
दिवस शुक्रवार
नक्षत्र आद्रा
करण गरज
सूर्योदय 06:38 am
सूर्यास्त 05:31 pm
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि मिथुन   
शुभ मुहूर्त अभिजीत-11:44am से12:30pm तक
विजय मुहूर्त 01:53 pm से 02: 40pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:22pm से 05:47pm तक
राहुकाल प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक

मान्यताओं के अनुसार, राहुकाल के दौरान कोई महत्वपूर्ण नहीं करने और कोई नया कार्य शुरू नहीं करने की सलाह दी जाती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल