लाइव टीवी

1 अगस्त 2021 का पंचांग: रविवार को करें भैरो स्तोत्र का पाठ, जानिए किस समय है शुभ मुहूर्त, कब लगेगा राहुकाल

Updated Jul 31, 2021 | 13:03 IST

Aaj ka Panchnag, 1August 2021: पंचांग से होगा रविवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 1 अगस्त के मुहूर्त और ग्रह स्थितियां।

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang 1 August 2021
मुख्य बातें
  • आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें।
  • श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
  • श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने का अनन्त पुण्य है।

1 अगस्त 2021 का पंचांग: आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी है।प्रातःकाल 08 बजे के बाद नवमी लग जाएगी।आज भरणी नक्षत्र है, अतः भगवान सूर्य  उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।आज व्रत रहें व दान पुण्य करें। गेंहू व गुड़ दान का बहुत महत्व है।

आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। रविवार को श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने का अनन्त पुण्य है। सूर्य के बीज मंत्र के जप का पुण्य दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 1 अगस्त 2021 (Today Panchang):

दिनांक 01 अगस्त 2021
दिवस रविवार
माह श्रावण, कृष्ण पक्ष
तिथि अष्टमी 08am तक फिर नवमी
सूर्योदय 05:45am
सूर्यास्त 07:08 pm
नक्षत्र भरणी07:35pm तक फिर कृतिका
सूर्य राशि कर्क
चन्द्र राशि मेष
करण कौलव07:56am तक फिर तैतिल
योग गण्ड10:03pm तक फिर वृद्धि
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:57pm से12:50pm तक
विजय मुहूर्त 02:43pm से 03:36pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:59pm से 07:27pm तक

आज राहुकाल सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक रहेगा। जीवन का कोई भी मंगल कार्य इस समय के दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल