लाइव टीवी

31 जुलाई 2021 का पंचांग: किस समय है शनिवार के शुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहुकाल, देखिए दिन का पंचांग

Updated Jul 31, 2021 | 13:09 IST

Aaj ka Panchnag, 31th July 2021: पंचांग से होगा शनिवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 31 जुलाई के मुहूर्त और ग्रह स्थितियां।

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang 31 July 2021
मुख्य बातें
  • आज अश्विनी नक्षत्र है।
  • आज भगवान विष्णु जी की उपासना करें।
  • शनिवार व कालाष्टमी का व्रत रहें।

31 जून 2021 का पंचांग: आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी है। आज अश्विनी नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। शनिवार व कालाष्टमी का व्रत रहें। दान पुण्य करें। आज उड़द दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शनिवार है। आज बुध व शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।

आज का पंचांग 31जुलाई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 31 जुलाई 2021
दिवस शनिवार
माह श्रावण, कृष्ण पक्ष
तिथि अष्टमी 
सूर्योदय 05:47 am
सूर्यास्त 07:08 pm
नक्षत्र अश्विनी04:40pm तक फिर भरणी 
सूर्य राशि कर्क
चन्द्र राशि मेष
करण बालव06:37pm तक फिर कौलव 
योग शूल09:01pm तक फिर गण्ड
शुभ मुहूर्त- अभिजीत   11:58am से 12:54pm तक
विजय मुहूर्त  02:47pm से 03:38pm तक 
गोधुली मुहूर्त  07:08pm से 07:pm तक 

आज राहुकाल- प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। जीवन का कोई भी मंगल कार्य इस समय के दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल