लाइव टीवी

आज का पंचांग, 1 मार्च 2021: आज है उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, महामृत्युंजय मंत्र के जप का है अनन्त पुण्य

Updated Mar 01, 2021 | 05:00 IST

आज का पंचांग 1 मार्च 2021: आज चावल का दान करें। आज धार्मिक पुस्तकों के दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में भगवान शिव की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। पढ़ें आज का पंचांग।

Loading ...
aaj ka panchang 1 march 2021 today
मुख्य बातें
  • आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है।
  • आज भगवान शिव जी की पूजा करें।
  • माता दुर्गा जी की करें पूजा।

Aaj Ka Panchang 1 March 2021: आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया है। आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की पूजा के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज चावल का दान करें। आज धार्मिक पुस्तकों के दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में भगवान शिव की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज महामृत्युंजय मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य है। आज सोमवार है। आज चन्द्रमा के बीज मन्त्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।

आज का पंचांग 1 मार्च 2021 (Today Panchang):

दिनांक 1 मार्च 2021
दिवस सोमवार
माह फाल्गुन, कृष्ण पक्ष
तिथि द्वितीया08:37am तक फिर तृतीया 
सूर्योदय 06:57 am
सूर्यास्त 06:18 pm
नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी
सूर्य राशि कुम्भ
चन्द्र राशि कन्या
करण गर
योग शूल
शुभ मुहूर्त- अभिजीत   12:11am से12:57pm तक 
विजय मुहूर्त  02:28pm से 03:14pm तक 
गोधुली मुहूर्त  06:04pm से 06:28pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल