लाइव टीवी

आज का पंचांग, 10 मई 2021: कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर शिव उपासना के साथ करें दुर्गा पूजा, जानिए आज के मुहूर्त

Updated May 10, 2021 | 05:30 IST

10 मई 2021 का पचांग: पंचांग से दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान होता है और साथ ही दिन की ग्रह स्थितियों का भी पता चलता है। यहां जानिए सोमवार के दिन का पंचांग।

Loading ...
10 मई का पंचांग, Aaj ka Panchang 10 May 2021
मुख्य बातें
  • 10 मई को आज दान पुण्य का है खास महत्व।
  • दुर्गा जी की विधिवत पूजा के साथ एक परिक्रमा करें।
  • दुर्गासप्तशती के पाठ करने का है अनन्त पुण्य।

10 मई 2021 का पंचांग: आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है। आज अश्वनी नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज  दुर्गा जी की विधिवत पूजा करें व उनकी एक परिक्रमा करें। आज दुर्गासप्तशती के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।आज सोमवार है। आज चन्द्रमा के बीज मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा मकर राशि में है। आज चावल का दान भी श्रेयस्कर है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 10 मई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 10 मई 2021
दिवस सोमवार
माह वैशाख, कृष्ण पक्ष 
तिथि चतुर्दशी
सूर्योदय 05:39 am
सूर्यास्त 06:57 pm
नक्षत्र

अश्वनी

सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि मेष
करण विष्टि
योग

आयुष्मान

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:51 am से 12:45 pm तक
विजय मुहूर्त 02:29 pm से 03:25 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:40 pm से 07:08 pm तक

आज राहुकाल-प्रात:काल 07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम या मंगल कार्य का आरंभ करने से बचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल