लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 10 मई, 2021: बहुत ही शुभ लेकिन संघर्षमय है 10 का संयुक्त अंक, जानिए अपना अंकफल

Updated May 10, 2021 | 05:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 10 May 2021: जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन। अंकज्योतिष अनुसार आप जिस दिनांक के दिन जन्म हुआ, 01 से 09 के मध्य वही आपका जन्मांक है।

Loading ...
Ank Jyotish rashifal 10 May 2021, 10 मई का अंकफल
मुख्य बातें
  • भाग्यांक 02 का स्वामी चन्द्रमा है धर्म, आत्मबल व मन का प्रतीक।
  • चन्द्रमा व गुरु आपस में हैं परम मित्र।
  • अंक 01 के मित्र अंक हैं 02, 03 तथा 09।

आज का पंचांग 10 मई 2021: आज 10 मई 2021 है। 10 का संयुक्त अंक मसूर्य से सम्बद्ध बहुत ही शुभ लेकिन संघर्षमय होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामी सूर्य है।10-05-2021 का भाग्यांक 02 रहेगा। अंक 02 का स्वामी चन्द्रमा है। चन्द्रमा व गुरु आपस में परम मित्र हैं।

अंक 01 के मित्र अंक 02, 03 तथा 09 हैं। भाग्यांक 02 का स्वामी चन्द्रमा धर्म, आत्मबल व मन का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 10 मई का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01- आज का शुभ अंक- 02 
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व चन्द्रमा का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 01 व जन्मांक 03 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02- आज का शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 02 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

Ank rashifal today: जन्मांक 03- आज का शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- कफ विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04 - आज का शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 02 व 03 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 05- आज का शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक02 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 03 व 07 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

जन्मांक 06- आज का शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 02 के स्वामी चन्द्रमा व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07- आज का शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में केतु व चन्द्रमा कोई नवीन कार्य दे सकता है। सूर्य व चन्द्रमा की अनुकूलता से जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08 - आज का शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी चन्द्रमा है। इस अंक का स्वामी शनि है। जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। सूर्य व शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख के लिए उड़द का दान बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09 - आज का शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब को मंगल व सूर्य नई दिशा देंगे। व्यवसाय में भाग्य स्वामी चन्द्रमा व इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- उदर विकार की सम्भावना रह सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल