लाइव टीवी

आज का पंचांग, 12 दिसंबर 2020: शनि देव और हनुमान जी की पूजा से मिलेंगे शुभफल, जानिए आज के शुभ मुहूर्त

Updated Dec 12, 2020 | 04:00 IST

आज का पंचांग, 12 दिसंबर 2020: विक्रम संवत 2077 मृगशिरा माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को शनिवार के दिन तिल का दान करें। पढ़ें आज यानी शनिवार का पंचांग।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
12 नवंबर का पंचांग
मुख्य बातें
  • शनिवार को शनि देव और भगवान हनुमान की उपासना है शुभ
  • पीपल के पेड़ की पूजा करके करें 07 परिक्रमा।
  • पंचांग से जानें आज के शुभ मुहूर्त और कब है राहुकाल।

Aaj Ka Panchang 12 December 2020: आज प्रमादी नाम विक्रम संवत 2077 मृगशिरा माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। आज शनिवार है। आज शनि देव व हनुमान जी पूजा का दिवस है। आज पीपल के वृक्ष की उपासना के साथ उसकी 07 परिक्रमा भी करें। आज तिल का दान करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज शिवपुराण का पाठ करें। बहुत लोग आज व्रत भी रखते हैं। आज रुद्राभिषेक कराने का अनन्त पुण्य है। आज चन्द्रमा तुला राशि मे रहेंगे। तुला का स्वामी शुक्र है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।

राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए। आज दुर्गा माता के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें।त्रयोदशी को विशेष रूप से शिव उपासना करते हैं व दान पुण्य करते हैं।

पंचांग 12 दिसंबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 12 दिसम्बर 2020
तिथि त्रयोदशी
दिवस शुक्रवार
नक्षत्र विशाखा
माह मृगशिरा, कृष्ण पक्ष
करण गरज
योग अतिगण्ड
सूर्योदय 07:06 am
सूर्यास्त 05:24 pm
सूर्य राशि वृश्चिक
चन्द्र राशि तुला
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:53am से 12:36pm तक।
विजय मुहूर्त 01:55pm से 02:38pm तक।
गोधुली मुहूर्त 05:11pm से 05:45pm तक।

आज राहुकाल-प्रातःकाल 09 बजे से 10:30  बजे तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल