लाइव टीवी

आज का पंचांग, 13 जून 2021: किस समय है दिन के शुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहुकाल, जानिए रविवार का पंचांग

Updated Jun 13, 2021 | 05:00 IST

Aaj ka Panchnag, 13 June 2021: पंचांग से मिलेगा रविवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 13 जून की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang 13 June 2021
मुख्य बातें
  • आज रविवार है।
  • आज सूर्य केे बीज मंत्र के जप का दिवस है।
  • आज पुनर्वसु नक्षत्र है।

13 जून 2021 का पंचांग:  आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की तृतीया है। आज पुनर्वसु नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ भगवान भास्कर जी की पूजा भी करें। आज गुड़ दान करें। आज गेंहू दान का बहुत महत्व है। आज श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें। आज गायत्री मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य है। आज रविवार है।आज सूर्य केे बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।

आज का पंचांग 13 जून 2021 (Today Panchang):

दिनांक 13 जून 2021
दिवस रविवार
माह ज्येष्ठ 
तिथि तृतीया,शुक्ल पक्ष 
सूर्योदय 05:27 am
सूर्यास्त 07:16 pm
नक्षत्र

पुनर्वसु

सूर्य राशि वृष
चन्द्र राशि मिथुन12:35pm तक कर्क 
करण तैतिल
योग

वृद्धि

शुभ मुहूर्त- अभिजीत   11:54pm से12:47pm तक
विजय मुहूर्त  02:39pm से 03:35 pm तक  
गोधुली मुहूर्त  06:59pm से 07:27pm तक 

आज राहुकाल- सायंकाल04:30 बजे से 06 बजे तक रहेगा। इस समय के दौरान कोई भी मंगल या शुभ काम आरंभ करना उचित नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल