लाइव टीवी

आज का पंचांग, 14 जनवरी 2021: मकर संक्रांति पर सूर्यदेव को करें प्रणाम, जानें क्या है गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Updated Jan 14, 2021 | 05:00 IST

आज का पंचांग 14 जनवरी 2021: आज पौष माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज सूर्यदेव और शनिदेव की आराधना की जाती है। पढ़ें गुरुवार का पंचांग।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 14 January, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • सूर्य आज 08:30 बजे प्रातःकाल मकर में आ जाएंगे।
  • आज विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने से मिलेगा अनंत पुण्य।
  • खिचड़ी खाएं व दान करें। तिल व उड़द का दान भी है श्रेयस्कर।

Aaj Ka Panchang 14 January 2021: आज पौष माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। आज मकर संक्रांति है।भगवान गोरखनाथ सहित कई मंदिरों में खिचड़ी चढ़ाई जाती है। आज श्रवण नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व उनकी 04 परिक्रमा करें।

आज श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज गुरुवार है। आज बृहस्पति के बीज मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा मकर राशि में है। सूर्य भी आज 08:30 बजे प्रातःकाल मकर में आ जाएंगे। आज मकर संक्रांति का पावन पर्व है। आज खिचड़ी खाएं व खिचड़ी का दान करें। तिल व उड़द का दान भी श्रेयस्कर है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए। आज का पंचांग 14 जनवरी 2021 (Today Panchang):

दिनांक 14 जनवरी 2021
तिथि अमावस्या
दिवस गुरुवार
नक्षत्र श्रवण
करण बव
सूर्योदय 07:19 am
सूर्यास्त 05:41 pm
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि मकर
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:09am से12:52pm तक
विजय मुहूर्त 02:13pm से 02:58pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:32pm से 05:49pm तक

आज दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करेंं और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल