लाइव टीवी

आज का पंचांग, 15 जून 2021: किस समय है मंगलवार के शुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहुकाल, देखिए दिन का पंचांग

Updated Jun 15, 2021 | 06:00 IST

Aaj ka Panchnag, 15 June 2021: पंचांग से मिलेगा मंगलवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 15 जून की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

Loading ...
आज का पंचांग 15 जून, aaj ka panchang 14th June 2021
मुख्य बातें
  • सुबह पंचांग पढ़ने से करनी चाहिए अपने दिन की शुरुआत।
  • पंचांग से होता है दिन की महत्वपूर्ण ग्रह स्थितियों का ज्ञान।
  • यहां जानिए आज के मुहूर्त, राहुकाल का समय और अन्य बातें।

15 जून 2021 का पंचांग: आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की पञ्चमी है। आज मिथुन संक्रांति है। आज प्रातःकाल 06:18 पर सूर्य वृष राशि से मिथुन में आएंगे तथा एक माह इसी राशि में रहेंगे। आज आश्लेषा नक्षत्र है तथा भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करने का दिवस है। आज लाल फल व धार्मिक पुस्तक के दान का बहुत महत्व है। घर पर ही श्रद्धापूर्वक हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। बजरंगबाण का भी अनन्त पुण्य है। आज मंगलवार है। मंगल व गुरु के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 15 जून 2021 (Today Panchang):

दिनांक 15 जून 2021
दिवस मंगलवार
माह ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष
तिथि पञ्चमी 10:57 pm तक फिर खष्ठी
सूर्योदय 05:28 am
सूर्यास्त 07:17 pm
नक्षत्र

आश्लेषा 09:45pm तक फिर मघा

सूर्य राशि वृष 06:18 am तक फिर मिथुन
चन्द्र राशि कर्क 09:45 pm तक फिर सिंह
करण बव 10:50 am तक फिर बालव
योग

व्याघात 09:03 am तक फिर हर्षण

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:53 pm से12:50 pm तक
विजय मुहूर्त 02:40 pm से 03:38 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:03 pm से 07:25 pm तक

आज राहुकाल- दोपहर 03 बजे से 04.30 बजे तक रहेगा। इस समय के दौरान कोई भी मंगल या शुभ काम आरंभ करना उचित नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल