

- 16 अगस्त को अनुराधा नक्षत्र है, इस दौरान शिव जी और मां दुर्गा की आराधना लाभदायक है।
- आज के दिन चावल और वस्त्र दान अवश्य करें।
- इस दिन शिव पुराण तथा दुर्गासप्तशती के पाठ से अनन्त पुण्य प्राप्त होता है।
16 August 2021 Panchang in Hindi: आज 2078 आनंद, विक्रम संवत श्रावण माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी है। आज अनुराधा नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज चावल दान के साथ वस्त्र दान का भी बहुत महत्व है। आज व्रत रहें व शिव जी की विधिवत पूजा करें व शिवपुराण का पाठ करें। आज दुर्गासप्तशती के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज सोमवार है।
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पंचांग 16 अगस्त 2021 (Today Panchang):
दिनांक | 16 अगस्त 2021 |
दिवस | सोमवार |
माह | श्रावण, शुक्ल पक्ष |
तिथि | अष्टमी |
सूर्योदय | 05:55 am |
सूर्यास्त | 06:55 pm |
नक्षत्र | अनुराधा |
सूर्य राशि | कर्क |
चन्द्र राशि | वृश्चिक |
करण | बव 07:45 am तक फिर बालव |
योग | इन्द्र |
शुभ मुहूर्त- अभिजीत | 11:58 pm से12:51 pm तक |
विजय मुहूर्त | 02:45 pm से 03:35 pm तक |
गोधुली मुहूर्त | 06:59 pm से 07:28 pm तक |
आज राहुकाल- प्रातःकाल 07:30 बजे से 09:30 बजे तक रहेगा। जीवन का कोई भी मंगल कार्य इस समय के दौरान नहीं करना चाहिए।