लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 16 अगस्त 2021 का अंकफल, जानिए क्या है आपका जन्मांक अनुसार भाग्यांक?

Updated Aug 15, 2021 | 18:52 IST

Ank rashifal, Today Numerology 16 August 2021: जानिए आपका आज का दिन, अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा। अंक ज्योतिष अनुसार जिस दिनांक को हुआ आपका जन्म, 01 से 09 के मध्य वही है आपका जन्मांक।

Loading ...
Ank Jyotish rashifal 16 August 2021, 16 अगस्त का अंकफल
मुख्य बातें
  • 16 का संयुक्त अंक में 01 सूर्य व 06 शुक्र का है प्रतीक।
  • कभी-कभी बहुत संघर्ष के बाद सफलता देता है यह अंक।
  • यह एकल अंक 07 के जैसा करेगा कार्य।

आज का पंचांग 16 अगस्त 2021: आज 16 अगस्त 2021 है। 16 का संयुक्त अंक 01 सूर्य व 06 शुक्र का प्रतीक है।यह संयुक्त अंक कर्म, धर्म व आध्यात्मिक योग का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही मंगलकारी होता है। कभी कभी यह अंक बहुत संघर्ष के बाद सफलता देता दिखता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा। 07 का स्वामीग्रह केतु है।

आज 16-08-2021 का भाग्यांक 02 रहेगा। अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। अंक 07 के मित्र अंक 05, 06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 16 अगस्त का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01- आज का शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में अंक 02 व 07 की हेल्प से प्रगति होगी। 07 नामांक का अधिकारी आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- चन्द्रमा कफ जनित रोग से परेशानी दे सकता है।चावल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02- आज का शुभ अंक- 09 
जॉब व व्यवसाय- जॉब में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 01व 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03- आज का शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- इस अंक का स्वामी गुरु व भाग्य स्वामी चन्द्रमा जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से जॉब में उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04 - आज का शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 02 बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 01 व 03 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05- आज का शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में जन्मांक 02 व 09 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

जन्मांक 06- आज का शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में उत्कर्ष का दिन है। जॉब में भाग्यांक 02 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07- आज का शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 02 व 06 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08 - आज का शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- शनि व केतु मित्र हैं।आज का दिन जॉब में पद परिवर्तन की तरफ प्रयास का है। शनि व चन्द्रमा बहुत जल्द व्यवसाय में कोई न्यू टर्न दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09 - आज का शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में चन्द्रमा व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 07 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।मसूर का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल