लाइव टीवी

Aaj ka Panchang, 19 सितंबर 2021: किस समय शुभ मुहूर्त और कब है राहुकाल? जानिए रविवार का पंचांग

Updated Sep 18, 2021 | 16:44 IST

19th September 2021 ka Panchang: रविवार के पूरे दिन के लिए पंचांग से जानिए शुभ और अशुभ समय। देखिए 19 सितंबर के शुभ मुहूर्त और ग्रह स्थितियां।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
19 सितंबर का पंचांग, Panchang 19 September 2021
मुख्य बातें
  • रविवार, 19 सितंबर को भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी।
  • रात्रि में करें माता काली जी की विधिवत पूजा।
  • बजरंगबाण का पाठ करने से मिलेगा अनन्त पुण्य।

19 September 2021 ka Panchang: आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है। शतभिषा नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। अनन्त चतुर्दशी का व्रत रहें। दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज रविवार है। आज सूर्य के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 19 सितंबर 2021 (Today Panchang):

दिनांक 19 सितम्बर 2021
दिवस रविवार
माह भाद्रपद, शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्दशी
सूर्योदय 06:11 am
सूर्यास्त 06:18 pm
नक्षत्र शतभिषा
सूर्य राशि कन्या
चन्द्र राशि कुम्भ
करण गर 05:47 pm तक फिर वणिज
योग धृति
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:56 am से 12:56 pm तक
विजय मुहूर्त 02:47 pm से 03:37 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:09 pm से 07:27 pm तक

आज राहुकाल- सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक रहेगा। इस समय अंतराल में जीवन से जुड़ा कोई भी शुभ या मंगल कार्य करने से बचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल