लाइव टीवी

Vastu Tips for Painting Decoration: वास्तु के अनुसार लगाएं पेंटिंग, रूम डेकोरेशन के साथ रहेगी पॉजिटिव एनर्जी

Updated Sep 18, 2021 | 14:08 IST

Vastu Tips For Home Interior And Painting: वास्तु शास्त्र के हर काम के अपने खास नियम होते है। यदि आप यहां बताएं गए तरीके से पेंटिंग को लगाकर घर डेकोरेट करें, तो घर की खुशियां हमेशा बरकरार रह सकती है।

Loading ...
Vastu tips
मुख्य बातें
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार सूर्य की चमकती रोशनी वाली पेंटिंग लिविंग रूम में लगाना बेहद लाभकारी माना जाता है
  • उड़ते हुए पक्षियों की तस्वीर घर में लगाने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती है
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार परिवार के सदस्यों की तस्वीरया पेंटिंग हमेशा दक्षिण दिशा में लगाना शुभ होता है

Vastu Tips: घर सजाना किसे पसंद नहीं होता। घर को सजाने के लिए अक्सर लोग बाजार से तरह-तरह की चीजें खरीदते है। कुछ लोग घर को सजाने के लिए पेंटिंग का भी इस्तेमाल करते हैं। पेंटिंग से रूम डेकोरेट से घर की खूबसूरती और बढ़ जाती है। यदि आप वास्तु शास्त्र के अनुसार पेंटिंग का चयन कर घर को डेकोरेट करें, तो आपकी घर की खूबसूरती बढ़ने के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार हो सकता हैं। क्या आप भी घर में पेंटिंग लगाना पसंद करते है। अगर हां, तो यह टिप्स आपके लिए बेस्ट टिप्स है। इस टिप्स को पढ़ कर ही घर में पेंटिंग लगाएं। आपकी खुशियां दुगनी बढ़ जाएगी। यहां आप वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पेंटिंग कैसे लगाना चाहिए, इसके विषय में जान सकते हैं।

पेंटिंग लगाने के टिप्स

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप नीले रंग की पेंटिंग उत्तर दिशा की ओर लगाएं, तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता हैं। वास्तु के अनुसार घर में सूर्य की चमकती रोशनी, हरियाली युक्त पेंटिंग या साफ नीले आसमान वाली पेंटिंग लिविंग रूम के दक्षिण दिशा में लगाना बेहद लाभकारी माना जाता हैं।

2. वास्तु शास्त्र के अनुसार हरे रंग की पेंटिंग पूर्व दिशा में लगाने से घर में खुशियां भी आती है। लाल या संतरा रंग की भी पेंटिंग दक्षिण दिशा की ओर लगाना बेहद लाभकारी माना जाता हैं।

3. वास्तु शास्त्र के अनुसार नवविवाहित जोड़े के लिए गुलाबी रंग की पेंटिंग कमरे में लगाना बेहद लाभकारी होता है। वास्तु के अनुसार रनिंग वाटर जैसे पेंटिंग बेडरूम में कभी नहीं लगानी चाहिए।

4. वास्तु के अनुसार पूर्व दिशा में उगते हुए सूरज की पेंटिंग लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। कमरे में ओम या स्वास्तिक जैसे पेंटिंग को उत्तर पूर्व दीवार पर लगाने से घर में सुख और शांति आती हैं।

5. वास्तु शास्त्र के अनुसार परिवार के सदस्यों की तस्वीर या पेंटिंग हमेशा दक्षिण दिशा में लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है।

6. वास्तु शास्त्र के अनुसार कमरे के दक्षिण दीवार पर मैप लगाने से व्यापार में वृद्धि होती है। वास्तु के अनुसार व्यापारियों को हमेशा घर में भारत का मैप लगाना चाहिए।

7. वास्तु के अनुसार दीवार पर उगते हुए पक्षियों की तस्वीर लगाने से आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होता है। उगते हुई तस्वीर घर में लगाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार डिप्रेशन वाले व्यक्ति को कभी भी घर में लाल रंग की पेंटिंग नहीं लगानी चाहिए।

8. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर को डेकोरेट करते समय भूतहा मकान, खंडहर, तालाब, हथियार, शस्त्र, पानी, पशु या लड़ाई की तस्वीरे कभी नहीं लगाना चाहिए। ऐसी तस्वीरें घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने का काम करती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल