लाइव टीवी

आज का पंचांग, 20 अप्रैल 2021: महाअष्टमी पर माता के 32 व 108 नाम का करें जप, आज कर्क राशि में है चन्द्रमा

Updated Apr 20, 2021 | 05:00 IST

आज का पंचांग 20 अप्रैल 2021: आज चैत्र माह शुक्ल पक्ष नवरात्रि की अष्टमी है। इस अवसर पर माता दुर्गा की आराधना व कई तांत्रिक पूजाएं की जाती हैं। पढ़िए 20 अप्रैल का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
aaj ka panchang 20 april 2021
मुख्य बातें
  • ज चन्द्रमा अपनी ही राशि कर्क में है।
  • आज सिद्धिकुंजिकास्तोत्र के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।
  • आज मंगलवार है।

Aaj Ka Panchang 20 April 2021: आज चैत्र माह शुक्ल पक्ष नवरात्रि की अष्टमी है। इस अवसर पर माता दुर्गा की आराधना व कई तांत्रिक पूजाएं की जाती हैं। आज पुनर्वसु नक्षत्र है। आज व्रत अवश्य रखें।आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। माता के 32 व 108 नाम का जप करें। आज चन्द्रमा अपनी ही राशि कर्क में है। आज सिद्धिकुंजिकास्तोत्र के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज मंगलवार है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 20 अप्रैल 2021 (Today Panchang):

दिनांक 20 अप्रैल 2021
दिवस मंगलवार
माह चैत्र, शुक्ल पक्ष 
तिथि अष्टमी
सूर्योदय 05:55 am
सूर्यास्त 06:44 pm
नक्षत्र

पुनर्वसु

सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि कर्क
करण विष्टि
योग धृति
शुभ मुहूर्त- अभिजीत   11:55am से 12:47pm तक
विजय मुहूर्त  02:29pm से 03:19pm तक 
गोधुली मुहूर्त  06:34pm से 06:58pm तक 

आज राहुकाल- दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए और कोई मंगल कार्य का आरंभ भी नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल