लाइव टीवी

Aaj ka Panchang, 20 सितंबर 2021: किस समय लगेगा राहुकाल और कब हैं शुभ मुहूर्त? जानिए सोमवार का पंचांग

Updated Sep 19, 2021 | 18:01 IST

20th September 2021 ka Panchang: सोमवार के पूरे दिन के लिए पंचांग से जानिए शुभ और अशुभ समय। देखिए 20 सितंबर की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त।

Loading ...
20 सितंबर का पंचांग, Panchang 20 September 2021
मुख्य बातें
  • सोमवार को रुद्राभिषेक के साथ करें शिवपुराण का भी पाठ।
  • माता दुर्गा जी की उपासना के लिए है अच्छा दिन।
  • पूर्णिमा के पावन व्रत पर गो सेवा से मिलेगा अनंत पुण्य।

20 September 2021 ka Panchang: आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। पूर्वभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज पूर्णिमा का पावन व्रत है। भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा का महान दिवस है। आज दान पुण्य करें जिसमें अन्न दान का बहुत महत्व है। सोमवार को रुद्राभिषेक करें व शिवपुराण का पाठ करें।  आज गो सेवा करने का अनन्त पुण्य है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 20 सितंबर 2021 (Today Panchang):

दिनांक 20 सितम्बर 2021
दिवस सोमवार
माह भाद्रपद, शुक्ल पक्ष
तिथि पूर्णिमा
सूर्योदय 06:13 am
सूर्यास्त 06:16 pm
नक्षत्र पूर्वभाद्रपद
सूर्य राशि कन्या
चन्द्र राशि कुंभ 09:52 pm तक फिर मीन
करण विष्टि 05:22 pm तक फिर बव
योग शूल 03:29 pm तक फिर गण्ड
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:59 pm से12:54 pm तक
विजय मुहूर्त 02:42 pm से 03:38 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:01 pm से 07:28 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा। इस समय अंतराल में जीवन से जुड़ा कोई भी मंगल शुभ कार्य करने से बचें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल