लाइव टीवी

Panchang 21 May: आज भावुक होकर ना लें कोई भी निर्णय, जानें गुरुवार का शुभ- अशुभ मुहूर्त

Updated May 21, 2020 | 08:13 IST

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Loading ...
Today Panchang 21 May, aaj ka panchang 2020

Today Panchang 21 May 2020: आज 21 मई है। विक्रम संवत 2077 का ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है। 09 बजकर 36 मिनट रात्रि के बाद अमावस्या लग जाएगी। गुरुवार का दिवस है। भरणी नक्षत्र है। आज चन्द्रमा मंगल प्रधान मकर राशि मेष में है। सूर्य वृष में व मंगल कुम्भ राशि में हैं। शनि मकर में वक्री हैं। पंचांग को पूरा पढ़कर उसका लाभ उठाएं। प्रतिदिन प्रातः काल पंचांग पढ़ना शुभ माना गया है। सूर्य व चन्द्रमा ज स राशि में स्थित हो उस राशि के स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप उस दिन अवश्य करना चाहिए। मुहूर्त के निश्चित नियम व महत्व हैं। शुभ कार्य में ही शुभ कार्य करें।राहुकाल में शुभ कार्य वर्जित है। स्थान के अनुसार राहुकाल बदल जाता है। सूर्य व चन्द्रमा की स्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण है। नक्षत्र ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। आइये आज के पंचांग का शुभ दर्शन करें व लाभ उठाएं। आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।

आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य-

आज सूर्य वृष में व चन्द्रमा मेष मेष में है। आज जन्म लेने वाले बच्चे मंगल व शुक्र से प्रभावित होंगे। वे सुंदर व्यक्तित्व के स्वामी होंगे। वे चन्द्रमा के मंगल प्रधान राशि में होने के कारण विद्वता से भरे होंगे। सूर्य व चन्द्रमा उनको प्रशासनिक सेवा  दिलवा सकता है। बुध मैनेजमेंट गुरु व शनि कुशल आर्किटेक्ट बना सकता है। ऐसे बच्चे बड़े होकर मैनेजमेंट की उच्च शिक्षा में जा सकते हैं व विदेश भी जा सकते हैं। उनका स्वास्थ्य अच्छा होगा। ऐसे बच्चों से प्रत्येक गुरुवार को चने की दाल का दान करवाते रहना चाहिए।

आज क्या करें व क्या न करें-

आज घर पर ही भगवान विष्णु जी की पूजा करें। श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न का दान करें। भावुक होकर कोई भी निर्णय न लें।

यहां पढ़ें 21 मई का पंचांग

  • दिनांक-21 मई 2020
  • दिन- गुरुवार
  • माह- ज्येष्ठ
  • तिथि- चतुर्दशी 09:36pm तक फिर अमावस्या
  • पक्ष- कृष्ण
  • नक्षत्र-भरणी
  • करण-विष्टि
  • सूर्य राशि-वृष
  • चन्द्र राशि- मेष
  • शुभ मुहूर्त-1 अभिजीत मुहूर्त -11:51am से 12:46pm तक
  • 2-विजय मुहूर्त-02:40 pm से 03:29 pm
  • 3-गोधूलि मुहूर्त-06:49 pm से 07:08 pm
  • अशुभ मुहूर्त-राहुकाल- दोपहर  01:30 बजे से 03 बजे तक।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल