लाइव टीवी

21 जुलाई 2021 का पंचांग: किस समय हैं शुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहुकाल? देखिए बुधवार के दिन का पंचांग

Updated Jul 20, 2021 | 15:27 IST

Aaj ka Panchnag, 21st July 2021: पंचांग से मिलेगा बुधवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 21 जुलाई की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

Loading ...
आज का पंचांग 21 जुलाई, aaj ka panchang 21st July 2021
मुख्य बातें
  • सुबह स्नान के बाद देखना चाहिए उस दिन का पंचांग।
  • पंचांग से होता है दिन की ग्रह स्थितियों के साथ मुहूर्त का ज्ञान।
  • यहां पढ़िए 21 जुलाई 2021 यानी बुधवार के दिन का पंचांग।

21 जुलाई 2021 का पंचांग: आज आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। आज प्रदोष का पावन व्रत है। ज्येष्ठा नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। प्रदोष के दिन रुद्राभिषेक करने का अनन्त पुण्य है। अन्न दान का बहुत महत्व है। आज दुर्गासप्तशती का पाठ करें। किसी विशेष मनोकामना पूर्ति हेतु बजरंगबाण के पाठ करने का उत्तम फल है। आज बुधवार है। बुध व शुक्र के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 21 जुलाई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 21 जुलाई 2021
दिवस बुधवार
माह आषाढ़, शुक्ल पक्ष
तिथि द्वादशी 02:45 pm तक फिर त्रयोदशी
सूर्योदय 05:39 am
सूर्यास्त 07:16 pm
नक्षत्र ज्येष्ठ 06:30 pm तक फिर मूल
सूर्य राशि कर्क
चन्द्र राशि वृश्चिक 06:30 pm तक फिर तुला
करण बव 05:54 am तक फिर बालव
योग ब्रम्ह 04:16 pm तक फिर इंद्र
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  नहीं है।
विजय मुहूर्त 02:44 pm से 03:38 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:05 pm से 07:29 pm तक

आज राहुकाल- दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा। जीवन का कोई भी शुभ या मंगल कार्य इस समय के दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल