लाइव टीवी

आज का पंचांग, 27 नवंबर 2020: सुबह 10:30 बजे से शुरु होगा राहुकाल, जानिए कब हैं आज के शुभ मुहूर्त

Updated Nov 27, 2020 | 05:30 IST

आज का पंचांग 27 नवंबर 2020: आज कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज भगवान शिव की उपासना मंगलकारी है। पढ़ें शुक्रवार का पंचांग।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 27 November, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज प्रदोष व्रत के दिन दान पुण्य करें।
  • भगवान शिव की उपासना है मंगलकारी।
  • मां दुर्गा की पूजा से भी मिलेगा शुभफल।

Aaj Ka Panchang 27 November 2020: आज कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी 07:45 am पर समाप्त होकर त्रयोदशी लग जाएगी। आज प्रदोष का व्रत है। आज भगवान शिव की उपासना करें। आज दान पुण्य करें। आज माता दुर्गा जी की पूजा करें। आज रुद्राभिषेक कराने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है। आज महामृत्युंजय मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा मेष राशि में है जिसका स्वामी मंगल है। आज अश्वनी नक्षत्र है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 27 नवंबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 27 नवम्बर 2020
तिथि द्वादशी 07:45 पर समाप्त फिर त्रयोदशी
दिवस शुक्रवार
नक्षत्र अश्वनी
करण बव, (योग - सिद्धि)
सूर्योदय 06:52 am
सूर्यास्त 05:24 pm
सूर्य राशि वृश्चिक
चन्द्र राशि मेष
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:48am से12:30pm तक
विजय मुहूर्त 01:54pm से 02:38pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:14pm से 05:40pm तक

आज प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा राहुलकाल रहेगा, इस दौरान कोई भी शुभ काम न करेंं और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल