लाइव टीवी

Vishnu ji ki aarti : गुरुवार के दिन जरूर सुनें भगवान विष्णु जी की आरती, घर में बनी रहेगी सुख शांति

Updated Nov 26, 2020 | 10:47 IST |

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन इनकी पूजा करने से सारे बिगड़े काम बन जाते हैं। गुरुवार को व‍िष्‍णु भगवान की ये आरती जरूर करनी चाह‍िए।

Loading ...

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की उपासना की जाती है। इस दिन लोग व्रत रखकर भगवान श्री विष्णु को गुड़ और चना से केले की जड़ में भोग लगाते है। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है उस घर में माता लक्ष्मी हमेशा मौजूद होती है। हमारे हिंदू धर्म के अनुसार भगवान विष्णु की पूजा करने से जितने रुके हुए काम होते हैं वह जल्द पूरे हो जाते हैं। गुरुवार के दिन सुबह-सुबह उठकर पीला वस्त्र पहनकर भगवान विष्णु की पूजा और आरती सुनने से घर में जितने भी नकारात्मक शक्तियां होती हैं, उनका नाश होता है और मन को शांति मिलती है। यहां आप सुन सकते हैं गुरुवार स्पेशल भगवान विष्णु जी की नॉनस्टॉप आरती।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल