लाइव टीवी

28 जुलाई 2021 का पंचांग: आज दुर्गासप्तशती का पाठ और करें रुद्राभिषेक, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Updated Jul 27, 2021 | 14:58 IST

Aaj ka Panchnag, 28th July 2021: पंचांग से होगा बुधवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 28 जुलाई के मुहूर्त और ग्रह स्थितियां।

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang 28 July 2021
मुख्य बातें
  • आज गणेश जी का पावन व्रत है।
  • पूर्वभाद्रपद नक्षत्र है।
  • आज के दिन रुद्राभिषेक करने का अनन्त पुण्य है

28 जुलाई 2021 का पंचांग:  आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की पञ्चमी है। आज गणेश जी का पावन व्रत है। पूर्वभाद्रपद नक्षत्र है।आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज के दिन रुद्राभिषेक करने का अनन्त पुण्य है। अन्न दान का बहुत महत्व है।आज दुर्गासप्तशती का पाठ करें। किसी विशेष मनोकामना पूर्ति हेतु बजरंगबाण के पाठ करने का उत्तम फल है। आज बुधवार है। बुध व शुक्र के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।

आज का पंचांग 28 जुलाई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 28 जुलाई 2021
दिवस बुधवार
माह श्रावण, कृष्ण पक्ष
तिथि पञ्चमी
सूर्योदय 05:44am
सूर्यास्त 07:11 pm
नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद10:45am तक फिर उत्तराभाद्रपद  
सूर्य राशि कर्क
चन्द्र राशि मीन
करण कौलव02:33pm तक फिर तैतिल 
योग अतिगण्ड08:26pm तक फिर सुकर्मा
शुभ मुहूर्त- अभिजीत   नहीं है 
विजय मुहूर्त  02:44pm से 03:38pm तक 
गोधुली मुहूर्त  07:05pm से 07:29pm तक

आज राहुकाल- दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा। जीवन का कोई भी मंगल कार्य इस समय के दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल