लाइव टीवी

29 जुलाई 2021 का पंचांग: किस समय हैं शुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहुकाल? देखिए गुरुवार के दिन का पंचांग

Updated Jul 28, 2021 | 14:26 IST

Aaj ka Panchnag, 29th July 2021: पंचांग से होगा गुरुवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 29 जुलाई के मुहूर्त और ग्रह स्थितियां।

Loading ...
आज का पंचांग 29 जुलाई, aaj ka panchang 29th July 2021
मुख्य बातें
  • पंचांग से होता है दिन के शुभ और अशुभ मुहूर्त का ज्ञान।
  • 29 जुलाई को गुरु व मंगल के बीज मंत्र के जप का दिवस।
  • यहां पंचांग से जानिए दिन की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त के समय।

29 जुलाई 2021 का पंचांग: आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की खष्ठी है। आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज गुरुवार का व्रत रहें, व रात्रि में माता बंगलामुखी की उपासना करें। आज उड़द दान का बहुत महत्व है। आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज गुरुवार है। आज गुरु व मंगल के बीज मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा मीन में है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 29 जुलाई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 29 जुलाई 2021
दिवस गुरुवार
माह श्रावण, कृष्ण पक्ष
तिथि खष्ठी
सूर्योदय 05:45 am
सूर्यास्त 07:09 pm
नक्षत्र उत्तराभाद्रपद 12:01 pm तक फिर रेवती
सूर्य राशि कर्क
चन्द्र राशि मीन
करण गर 03:12 pm तक फिर वणिज
योग सुकर्मा 08:07 pm तक फिर धृति
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 am से 12:51 pm तक
विजय मुहूर्त 02:46 pm से 03:37 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:07 pm से 07:27 pm तक

आज राहुकाल- दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक रहेगा। जीवन का कोई भी मंगल कार्य इस समय के दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल