लाइव टीवी

Panchang Today, 29 जनवरी का पंचांग: इस दिन रहेगा मूल नक्षत्र, करें भगवान विष्णु और हनुमान जी की पूजा

Updated Jan 28, 2022 | 16:50 IST

29 January 2022 Ka Panchang: पंचांग से जानिए शनिवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 29 जनवरी 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

Loading ...
29 जनवरी आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • 29 जनवरी को करें भगवान विष्णु जी की उपासना
  • इस दिन करें खिचड़ी व उड़द दान।
  • बजरंगबाण के पाठ से मिलेगा शुभ फल।

29 January 2022 Ka Panchang: आज माघ माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी तत्पश्चात 08:40 pm त्रयोदशी रहेगी। एकादशी का पारण है। शनिवार का व्रत भी आज रखा जाएगा। आज मूल नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। शनिवार का व्रत रहें। माघ माह में तिल व कंबल का दान करें। आज खिचड़ी व उड़द दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज बुध व शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Also Read: अंक ज्योतिष, 29 जनवरी 2022: तीन जन्मांक वालों को जॉब में मिलेगा नया पद, जानिए क्या कहता है आपका अंक राशिफल

आज का पंचांग 29 जनवरी 2022 (Today Panchang)

दिनांक 29 जनवरी 2022
दिवस शनिवार
माह माघ, कृष्ण पक्ष
तिथि द्वादशी 08:40 pm तक फिर त्रयोदशी
सूर्योदय 07:12 am
सूर्यास्त 05:50 pm
नक्षत्र मूल
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि धनु
करण कौलव
योग व्याघात

Also Read: मौनी अमावस्या कब है 2022, सोमवती अमावस्‍या की तिथ‍ि, शुभ मुहूर्त और महत्‍व

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12:12 am से 12:56 pm तक
विजय मुहूर्त 02:48 pm से 03:37 pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:45 pm से 06:11 pm तक

राहुकाल का समय- प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल