लाइव टीवी

Astro Tips for Money: इन टिप्स को अपनाने से होने लगेगी पैसे की बरसात, कामयाबी चूमेगी आपके कदम

Updated Jan 29, 2022 | 06:03 IST

Astrology Tips for Money in Hindi: जीवन में परिश्रम किए बिना किसी क्षेत्र में सफलता हासिल नहीं होती है। लेकिन फिर भी कुछ ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर परेशानियों को दूर किया जा सकता हैं।

Loading ...
(तस्वीर के लिए साभार -iStock images)
मुख्य बातें
  • वैदिक ज्योतिष के अनुसार घर की समस्याओं को दूर करने में लहसुन काफी सहायक
  • घर के मुख्य द्वार पर लहसुन लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है
  • कुछ ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर परेशानियों को दूर किया जा सकता हैं

Astrology Tips for Money in Hindi: खुशहाल जीवन किसे पसंद नहीं होता है। हर कोई जीवन में खुश रहने के लिए कड़ी मेहनत करता है। वास्तव में बिना कड़ी मेहनत किए हम जीवन में कहीं भी कामयाबी हासिल नहीं कर सकते हैं। लेकिन फिर भी कुछ ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर आपने जीवन की कुछ परेशानियों को दूर कर सकते हैं। आइए उन उपायों के बारे में जानते है। 

1. वैदिक ज्योतिष के अनुसार घर या कार्यस्थल के मुख्य द्वार पर लहसुन लगाने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और सौभाग्य की प्राप्ति होती हैं। ऐसा माना जाता है कि लहसुन आपके आसपास की भुजा बुरी नजर को भी नष्ट करता है।

2. यदि आपके हाथों में पैसा नहीं ठहर पा रहा है, तो आप 2-3 लहसुन की कलियां और 2-3 लौंग को लाल कपड़े में लपेटकर अपने पर्स या मनी लॉकर में रख दें। यह उपाय आप हर शनिवार को करें। ऐसा करने से पैसे की कमी दूर हो जाएगी ।

3. यदि इन दिनों आपका स्वास्थ्य खराब चल रहा है तो आप लहसुन की कुछ कलियों को हल्दी के साथ अपने रसोई घर में रख दें। ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है।

4. यदि आप घर में धन का आगमन कराना चाहते हैं, तो आप सूखी कच्ची हल्दी की जड़ और कुछ साबुत चावल के साथ लहसुन की कुछ कलियां को नए पीले कपड़े में लपेटकर अपने मनी लॉकर या जहां आप पैसे रखते हैं उस कमरे में लटका दें। ऐसा करने से धन का आना शुरू हो जाएगा।

5. अगर आपका बिजनेस ठीक नहीं चल रहा हो और लगातार नुकसान हो रहा है, तो आप दुकान या ऑफिस के मुख्य द्वार पर 5 से 7 लहसुन की कलियां को एक नए लाल कपड़े में बांधकर लटका दें। ऐसा करने से व्यापार में समृद्धि आती है।

6. यदि आपके घर में अक्सर झगड़े होते रहते हैं, तो आप शनिवार या मंगलवार की शाम को लहसुन की 2 कली को सरसों और मिर्चा के साथ जलाएं। ऐसा करने से घर का माहौल ठीक हो जाएगा और कलह और तनाव का वातावरण खत्म हो जाएगा।

7.  यदि आप लहसुन की 2 कलियां लाल कपड़े में बांधकर घर की उत्तर दिशा में जमीन के नीचे गांठ दें, तो इससे धन में समृद्धि और वृद्धि हो सकती हैं।

8. यदि आप अपने घर में नकारात्मक ऊर्जा महसूस करते हैं तो आप घर के चारों कोनों में लहसुन की कलियां रख दें। रखी गई लहसुन की कलियों को हर हफ्ते बदल बदलते रहे। ऐसा करने से घर से नकारात्मक शक्ति हमेशा के लिए दूर हो जाएंगी।

10. जिन लोगों को रात के समय डरावने सपने आते है, वैसे लोग लहसुन की 2 कलियां रात को अपने तकिया के नीचे रखें। अगले सुबह लहसुन को चौराहे पर फेंक दें। ऐसा करने से बुरे सपने आने बंद हो जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल