लाइव टीवी

आज का पंचांग, 29 मार्च 2021: आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा और हस्त नक्षत्र, होली पर जानें शुभ मुहूर्त

Updated Mar 29, 2021 | 05:00 IST

आज का पंचांग 29 मार्च 2021: आज दुर्गासप्तशती के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज सोमवार है। आज चन्द्रमा केे बीज मंत्र के जप का दिवस है। पढ़ें पंचांग।

Loading ...
aaj ka panchang 29 march 2021
मुख्य बातें
  • शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें।
  • आज दान पुण्य करें।
  • आज अन्न दान का बहुत महत्व है।

Aaj Ka Panchang 29 March 2021: आज होली का पावन पर्व है। प्रेम व भाईचारे का यह महान पर्व बहुत ही श्रद्धा से मनाया जाता है। आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है। आज हस्त नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें।आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में दुर्गा जी की विधिवत पूजा करें व उनकी एक परिक्रमा करें। आज दुर्गासप्तशती के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज सोमवार है। आज चन्द्रमा केे बीज मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा कन्या राशि मेंं हैै। आज चावल का दान भी श्रेयस्कर है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। 

आज का पंचांग 29 मार्च 2021 (Today Panchang):

दिनांक 29 मार्च 2021
दिवस सोमवार
माह चैत्र, कृष्ण पक्ष  
तिथि प्रतिपदा
सूर्योदय 06:19 am
सूर्यास्त 06:32 pm
नक्षत्र हस्त
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि कन्या
करण बालव
योग ध्रुव
शुभ मुहूर्त- अभिजीत   12:03am से12:54pm तक 
विजय मुहूर्त   02:28pm से 03:18pm तक  
गोधुली मुहूर्त   06:20pm से 06:43pm तक

आज राहुकाल -प्रातःकाल07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल