लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 29 मार्च, 2021: वैभव व प्रसिद्धि का प्रतीक है 29 का संयुक्त अंक, पढ़िए अपना अंकफल

Updated Mar 29, 2021 | 05:05 IST

Ank rashifal, Today Numerology 29 March 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
आज का अंकफल, ank jyotish rashifal 29 march 2021
मुख्य बातें
  • यहां अंक 09 मंगल व 02 चन्द्रमा का प्रतीक है।
  • यह संयुक्त अंक तेजस्विता का प्रतीक है।
  • यह एकल अंक 02 के जैसा कार्य करेगा।

अंक राशिफल 29 मार्च​: आज 29 मार्च 2021 है।29 का संयुक्त अंक वैभव व प्रसिद्धि का है। यहां अंक 09 मंगल व 02 चन्द्रमा का प्रतीक है।यह संयुक्त अंक तेजस्विता का प्रतीक है।यह एकल अंक 02 के जैसा कार्य करेगा।02 का स्वामी चन्द्रमा है। आज 29-03-2021का भाग्यांक 01 रहेगा। अंक 01 का स्वामी सूर्य है। सूर्य चन्द्रमा व गुरु परम मित्र हैं।सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 01 के मित्र अंक 09,03 तथा 02 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 29 मार्च  का अंकफल

Ank rashifal today: 1जन्मांक01--शुभ अंक-09  
जॉब व व्यवसाय- जन्मांक 01 व 03 का व्यक्ति आपको भविष्य में जॉब में लाभ दे सकता है।व्यवसाय में भाग्य स्वामी सूर्य का सहयोग रहेगा।
स्वास्थ्य-नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today:  2जन्मांक02-शुभ अंक-01
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 03 के उच्चाधिकारियों से जल्द लाभान्वित होंगे।व्यवसाय को लेकर प्रसन्नता रहेगी।
स्वास्थ्य-- उदर रोग से समस्या आ सकती है।

Ank rashifal today:  3जन्मांक03- शुभ अंक-02
जॉब व व्यवसाय-गुरु व चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय में उन्नति देंगे। जॉब में चन्द्रमा व सूर्य के कारण किसी उच्चाधिकारी से बहुत जल्द लाभ मिल सकता है। 
स्वास्थ्य--- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today:  4जन्मांक04-शुभ अंक-05
जॉब व व्यवसाय-जॉब में सफलता का मार्ग प्रशस्त होने ही वाला है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

Ank rashifal today:  5जन्मांक05-शुभ अंक-07
जॉब व व्यवसाय-  राहु व चन्द्रमा  तनाव दे सकता है।व्यवसाय में अंक 02 व 09 नामांक के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य-स्वास्थ्य बेहतर रहना चाहिए।

Ank rashifal today:  6जन्मांक06-शुभ अंक-05
जॉब व व्यवसाय-  जॉब में जन्मांक 03 व नामांक 01 के अधिकारियों का सहयोग जल्द प्रोग्रेस देगा। भाग्यांक 03 का स्वामी गुरु व्यवसाय में लाभ देगा। 
स्वास्थ्य-बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: 7जन्मांक07-शुभ अंक-05
जॉब व व्यवसाय-- जॉब में इस अंक का स्वामी केतु व भाग्य स्वामी सूर्य के सहयोग से जल्द पद में प्रगति हो सकती है। व्यवसाय में भी किसी नवीन कार्य से प्रगति है।
स्वास्थ्य-तनाव से बचें।

Ank rashifal today:  8जन्मांक08-शुभ अंक-06
जॉब व व्यवसाय--शनि व भाग्य स्वामी सूर्य बहुत जल्द जॉब में एकाएक दायित्व में परिवर्तन दे सकते हैं । व्यवसाय में सफलता को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- श्वांश रोग से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today:  9जन्मांक09-शुभ अंक-03
जॉब व व्यवसाय-आज का भाग्य स्वामी सूर्य व अंक स्वामी मंगल  व्यवसाय में एकाएक कोई बड़ी सफलता देंगे।
स्वास्थ्य-  स्किन एलर्जी की सम्भावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल