लाइव टीवी

29 अगस्त 2021 का पंचांग: आज गेंहू व गुड़ दान का है बहुत महत्व, जानें किस समय शुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहुकाल?

Updated Aug 28, 2021 | 23:26 IST

29th August 2021 ka Panchang: जानिए 29 अगस्त की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त। पंचांग से होगा रविवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान।

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
  • रविवार को श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने का अनन्त पुण्य है।
  • सूर्य के बीज मंत्र के जप का पुण्य दिवस है।

29th August 2021 ka Panchang: आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी है। 11:25pm के बाद अष्टमी है। कृतिका नक्षत्र है, अतः भगवान सूर्य  उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज व्रत रहें व दान पुण्य करें। गेंहू व गुड़ दान का बहुत महत्व है। आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। रविवार को श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने का अनन्त पुण्य है। सूर्य के बीज मंत्र के जप का पुण्य दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 29 अगस्त 2021 (Today Panchang):

दिनांक 29 अगस्त 2021
दिवस रविवार
माह भाद्रपद, कृष्ण पक्ष
तिथि सप्तमी11:25pm तक फिर अष्टमी 
सूर्योदय 05:59 am
सूर्यास्त 06:43 pm
नक्षत्र कृतिका
सूर्य राशि सिंह
चन्द्र राशि मेष10:21am तक फिर वृष               
करण विष्टि10:06am तक फिर बव
योग ध्रुव06:43am तक फिर व्याघात
शुभ मुहूर्त- अभिजीत   11:57pm से12:50pm तक 
विजय मुहूर्त  02:43pm से 03:36pm तक 
गोधुली मुहूर्त  06:59pm से 07:27pm तक

आज राहुकाल- सायंकाल04:30 बजे से 06 बजे तक​ रहेगा। जीवन का कोई भी मंगल कार्य इस समय के दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल