लाइव टीवी

पंचांग, 30 July 2020: भगवान शिव के साथ गणेश की पूजा से बनेंगे बिगड़े काम, जानिए राहुकाल और शुभ मुहूर्त

Updated Jul 29, 2020 | 23:07 IST

पंचांग, 30 July: आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की एकादशी है। आज भगवान शिव व विष्णु जी की पूजा करें। जानिए आज गुरुवार का शुभ और अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
Aaj ka Panchang 30 July 2020 आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • विष्णुसहस्रनाम का पाठ समस्त कष्टों से मुक्ति दिलाएगा।
  • आज भगवान शिव व विष्णु जी की पूजा करें।
  • जानें गुरुवार का शुभ व अशुभ मुहूर्त।

आज का पंचांग 30 जुलाई: आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की एकादशी है। आज गुरुवार है। बहुत लोग आज व्रत रखते हैं। आज भगवान शिव व विष्णु जी की पूजा करें। एकादशी का व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। विष्णुसहस्रनाम का पाठ समस्त कष्टों से मुक्ति दिलाएगा। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है।

प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें।

आज का पंचांग 30 जुलाई 2020

दिनांक 30 जुलाई
माह श्रावण
पक्ष शुक्ल
तिथि एकादशी
दिवस गुरुवार
नक्षत्र अनुराधा
करण वणिज
सूर्योदय 05:43 am
सूर्यास्त 07:13 pm
सूर्य राशि कर्क
चन्द्र राशि वृश्चिक
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:59 pm से 12:55 pm
विजय मुहूर्त 02:51 pm से 03:53 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:13 pm से 07:39 pm तक

मालूम हो कि गुरुवार,30 जुलाई 2020 को राहुकाल दोपहर 01:00 बजे से 03 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल