लाइव टीवी

30 मई 2022 का पंचांग: आज सुहागन महिलाएं रखें वट सावित्री का व्रत, माता पार्वती जी की करें स्तुति

Updated May 29, 2022 | 13:57 IST

Aaj ka Panchang 30 May 2022: आज दुर्गा जी की उपासना के साथ भगवान शिव जी की पूजा भी करें। आज सोमवार का व्रत रहें। यहां पढ़ें सोमवार का पंचांग और जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • आज सोमवार का पावन व्रत रहें।
  • वट सावित्री व्रत में सुहागन महिलाएं बरगद वृक्ष की पूजा करती हैं।
  • यहां पढ़ें सोमवार का पंचांग।

30 May 2022 Ka Panchang: आज ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या है तथा कृतिका नक्षत्र है। आज सोमवार का पावन व्रत रहें।आज वट सावित्री व्रत है।वट सावित्री व्रत में सुहागन महिलाएं बरगद वृक्ष की पूजा करती हैं। पति के दीर्घायु के लिए यह व्रत पूरे विधि विधान से रखा जाता है। आज दुर्गा जी की उपासना के साथ भगवान शिव जी की पूजा भी करें। आज सोमवार का व्रत रहें।माता दुर्गा की उपासना करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें।शिवपुराण के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।

माता पार्वती जी की स्तुति करें। आज धार्मिक पुस्तक के दान का बहुत महत्व है। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। आज दान  का अनन्त पुण्य है। आज सोमवार है , शिव पूजा के साथ साथ तंत्र में महामृत्युंजय मंत्र के उपासना का महान दिवस है।

पढ़ें- कैसे रखा जाता है निर्जला एकादशी का व्रत? जानिए व्रत से जुड़ी सभी बातें

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 30 मई 2022 (Today Panchang)

दिनांक 30 मई 2022  
दिवस सोमवार
माह ज्येष्ठ,कृष्ण पक्ष  
तिथि अमावस्या  
सूर्योदय

05:24 am

सूर्यास्त 07:13 pm
नक्षत्र कृतिका 
सूर्य राशि वृष
चन्द्र राशि

वृष 

करण

नागव

योग

सुकर्मा

अभिजीत मुहूर्त   11:57am से 12:49pm तक
विजय मुहूर्त  02:24pm से 03:15pm तक  
गोधुली मुहूर्त  06:04pm से 06:35pm तक

राहुकाल का समय प्रातःकाल07:30 बजे से 09 बजे तक तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल