लाइव टीवी

4 अप्रैल 2022 का पंचांग: नवरात्रि के तीसरे दिन है दुर्गा सप्तशती पाठ का दिवस, जानिए शुभ मुहूर्त-राहुकाल

Updated Apr 03, 2022 | 19:51 IST

4 April 2022 ka Panchang: आज दान पुण्य करें।आज अन्न दान का बहुत महत्व है।आज किसी मंदिर में माता दुर्गा जी की  पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। जानें 4 अप्रैल 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • आज चैत्र माह शुक्ल पक्ष की तृतीया है।
  • दुर्गासप्तशती व बंगलामुखी अनुष्ठान प्रारंभ करने का आज शुभ समय है।
  • आज दुर्गा जी उपासना के साथ भगवान शिव जी की पूजा भी करें।

4 April 2022 ka Panchang: आज चैत्र माह शुक्ल पक्ष की तृतीया है। नवरात्र का तीसरा दिवस है।इस अवसर पर व्रत रहें व  माता को प्रसन्न करने के लिए  पूजाएं की जाती हैं।दुर्गासप्तशती व बंगलामुखी अनुष्ठान प्रारंभ करने का आज शुभ समय है।आज भरणीनक्षत्र है।आज दुर्गा जी उपासना के साथ भगवान शिव जी की पूजा भी करें।

आज दान पुण्य करें।आज अन्न दान का बहुत महत्व है।आज किसी मंदिर में माता दुर्गा जी की  पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज चन्द्रमा मेष राशि में है जिससे बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य रहेगा। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Also Read: अगर अपना ली ये 3 चीजें, तो कभी नहीं टूटेगा पति-पत्नी का रिश्ता

आज का पंचांग 4 अप्रैल 2022 (Today Panchang)

दिनांक 04 अप्रैल 2022  
दिवस सोमवार
माह चैत्र, शुक्ल पक्ष
तिथि तृतीया
सूर्योदय 06:09 am
सूर्यास्त 06:40pm
नक्षत्र भरणी
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि मेष  
करण गरज
योग

विष्कुम्भ

अभिजीत मुहूर्त  12:15pm से 12:59pm तक
विजय मुहूर्त 02:39pm से 03:16pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:03pm से 06:29pm तक

राहुकाल का समय प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल