लाइव टीवी

04 सितंबर 2021 का पंचांग: शनिवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त, जानिए किस समय लगेगा राहुकाल?

Updated Sep 03, 2021 | 17:32 IST

04th September 2021 ka Panchang: 04 सितंबर के दिन की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त। पंचांग से जानिए शनिवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का समय।

Loading ...
4 सितंबर 2021 का पंचांग
मुख्य बातें
  • पंचांग से होता है दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान।
  • भगवान शिव जी की उपासना के साथ करें माता दुर्गा की पूजा।
  • बजरंगबाण का पाठ करने से मिलेगा अनन्त पुण्य।

04 September 2021 ka Panchang: आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी है फिर 08:35am के बाद त्रयोदशी है। आज पुष्य नक्षत्र है। आज प्रदोष का पावन व्रत है। भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। शनिवार का व्रत रहें। दान पुण्य करें। आज उड़द दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शनिवार
है। आज बुध व शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 04 सितंबर 2021 (Today Panchang):

दिनांक 04 सितम्बर 2021
दिवस शनिवार
माह भाद्रपद, कृष्ण पक्ष
तिथि द्वादशी 08:25 am तक फिर त्रयोदशी 
सूर्योदय 06:04 am
सूर्यास्त 06:36 pm
नक्षत्र पुष्य 05:55 am तक फिर आश्लेषा
सूर्य राशि सिंह
चन्द्र राशि कर्क
करण तैतिल 08:25 am तक फिर गर
योग वरीयां 09:44 am तक फिर परिघ
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:57 am से 12:25 pm तक
विजय मुहूर्त 02:44 pm से 03:37 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:12 pm से 07:25 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। जीवन का कोई भी मंगल और शुभ कार्य इस समय नहीं करने चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल