लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 4 सितंबर 2021: धन व आर्थिक प्रगति का प्रतीक है आज का अंक, जानिए अंक राशिफल और भाग्यांक

Updated Sep 03, 2021 | 19:14 IST

Ank rashifal, Today Numerology 4 September 2021: अंकफल अनुसार आपका शनिवार का दिन कैसा रहेगा। अंक ज्योतिष अनुसार जिस दिनांक को आपका जन्म हुआ, आपका जन्मांक 01 से 09 के मध्य वही होता है।

Loading ...
अंक राशिफल, Ank Jyotish
मुख्य बातें
  • धन व आर्थिक प्रगति का प्रतीक है 4 का अंक।
  • 4 सितंबर 2021 का भाग्यांक रहेगा 09।
  • अंक 04 के मित्र अंक हैं 05 ,06 तथा 07।

आज का अंकफल 04 सितंबर 2021: आज 04 सितम्बर 2021 है। 04 का अंक धन व आर्थिक प्रगति का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। इसका स्वामी राहु व्यय, वैभव व प्रसिद्धि का कारक ग्रह है। आज 04-09-2021 का भाग्यांक 09 रहेगा। अंक 09 का स्वामी ग्रह मंगल है। मंगल,सूर्य व गुरु परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 04 के मित्र अंक 05 ,06 तथा 07 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़िए अपना 04 सितंबर 2021 का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक: 02
जॉब व व्यवसाय- राहु व मंगल सपोर्टिंग हैं। अंक 09 का सपोर्ट है। जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 09 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- श्वांश से सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today:  जन्मांक 02
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 01व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today:  जन्मांक 03
शुभ अंक: 09
जॉब व व्यवसाय- गुरु व भाग्य स्वामी मंगल जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। गुरु व मंगल व्यवसाय में उन्नति दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today:  जन्मांक 04
शुभ अंक: 08
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 09 बैंकिंग व फ़िल्म फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में अंक 04 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today:  जन्मांक 05
शुभ अंक: 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 02 व 06 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today:  जन्मांक 06
शुभ अंक - 04
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में उत्कर्ष का दिन है। जाब में  भाग्यांक 09 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक - 06
जॉब व व्यवसाय- आज अंक स्वामी राहु व भाग्य स्वामी मंगल का सपोर्ट है। व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जॉब में सफलता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक - 05
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी मंगल व इस अंक का स्वामी शनि है। आज का दिन जॉब में उत्कर्ष का है। शनि व राहु बहुत जल्द  व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। उड़द का दान करें।

Ank rashifal today:  जन्मांक 09
शुभ अंक: 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में भाग्य स्वामी मंगल व अंक स्वामी मंगल का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय में नए बिजनेस डील को लेकर आशान्वित रहेंगे।
स्वास्थ्य- उदर विकार की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल