लाइव टीवी

आज का पंचांग, 5 जून 2021: किस समय लगेगा राहुकाल और कब हैं शुभ मुहूर्त? जानिए शनिवार का पंचांग

Updated Jun 05, 2021 | 06:00 IST

Aaj ka Panchnag, 05 June 2021: जानिए शनिवार की ग्रह स्थितियां और दिन का पंचांग, जहां से आपको मिलेगा आज के दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान।

Loading ...
आज का पंचांग 5 जून, aaj ka panchang 5th June 2021
मुख्य बातें
  • शनिवार को बजरंगबाण का पाठ करने से मिलेगा अनन्त पुण्य।
  • हनुमान जी की विधिवत पूजा के साथ करें सुन्दरकाण्ड का पाठ।
  • पंचांग से जानिए दिन की ग्रह स्थितियां और मुहूर्तों का समय।

5 जून 2021 का पंचांग: आज ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की एकादशी है। आज रेवती नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज अन्न व तिल का दान करें। आज व्रत रहें। शनिवार को उड़द व काले वस्त्र के दान का बहुत महत्व है। आज हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। आज चन्द्रमा मीन में है। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शनिवार है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 5 जून 2021 (Today Panchang):

दिनांक 05 जून 2021
दिवस शनिवार
माह ज्येष्ठ, कृष्ण पक्ष
तिथि एकादशी
सूर्योदय 05:26 am
सूर्यास्त 07:13 pm
नक्षत्र

रेवती

सूर्य राशि वृष
चन्द्र राशि मीन
करण वणिज
योग

सौभाग्य

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12:53 pm से 12:46 pm तक।
विजय मुहूर्त 02:38 pm से 03:31 pm तक।
गोधुली मुहूर्त 06:59 pm से 07:21 pm तक।

आज राहुकाल- प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी मंगल या शुभ काम आरंभ नहीं  करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल