लाइव टीवी

Surya Grahan 2021 Upay: सूर्य ग्रहण के उपाय, 2021 के पहले सूरज ग्रहण पर सुख-समृद्धि देंगे ये 5 काम

Updated Jun 10, 2021 | 15:16 IST

Surya Grahan June 2021 ke Upay: साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को आज है। मान्यता के अनुसार घर की सुख-शांति व धन वृद्धि के लिए सूर्य ग्रहण पर कुछ उपाय करने चाहिए।

Loading ...
सूर्य ग्रहण के उपाय हिंदी में (Photo Credit- iStock)
मुख्य बातें
  • वर्ष 2021 का पहला सूर्य ग्रहण इस बार 10 जून 2021 गुरुवार के दिन है।
  • सूर्यग्रहण के साथ इस दिन शनि जयंती भी है जो इस तिथि को बेहद खास बना रहा है।
  • सूर्य ग्रहण के दिन कुछ उपाय करना बेहद फायदेमंद माना जाता है।

Surya Grahan 2021 ke Upay in Hindi: हिंदू पंचांग और ज्योतिष गणना के मुताबिक, वर्ष 2021 का पहला सूर्य ग्रहण ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर लग रहा है। इस दिन अमावस्या के साथ शनि जयंती भी है और इसलिए इस तिथि का महत्व भी बढ़ जाता है। आपको बता दें, इस बार सूर्य ग्रहण 10 जून 2021 को लगने वाला है। ‌जानकार बता रहे हैं कि इस बार सूर्य ग्रहण भारत में आंशिक तौर पर लगने वाला है, सिर्फ कुछ ही जगहों पर यह सूर्य ग्रहण देखा जाएगा।

बताया जा रहा है कि इस बार सूर्य ग्रहण भारत के अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ हिस्सों में दिखने वाला है। भारत के अलावा यह सूर्यग्रहण आंशिक रूप से एशिया, यूरोप, अमेरिका, अटलांटिक महासागर के ऊपरी हिस्से में भी दिखेगा। ग्रीनलैंड और उत्तरी कनाडा समेत रूस में इस बार का सूर्य ग्रहण पूर्ण होगा।

भारत में आंशिक रूप से सूर्य ग्रहण लगने के वजह से सूतक काल को माना नहीं जाएगा। कहा जाता है कि सूर्यग्रहण के दौरान कुछ कार्य वर्जित होते हैं मगर ग्रहण काल में कुछ उपाय करना बेहद फायदेमंद होता है। 

परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य के लिए करें यह उपाय
कहा जाता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान पके हुए खाने पर तुलसी का पत्ता और कुश अवश्य रखना चाहिए क्योंकि इससे खाना अशुद्ध नहीं होता है। यह उपाय करने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। 

धन वृद्धि के लिए करें यह उपाय
धन वृद्धि के लिए सूर्य ग्रहण काल में कनकधारा स्त्रोत या लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करना लाभदायक होता है। यह उपाय करने से धन में वृद्धि होती है तथा कर्ज से आधारित सभी समस्याएं हमेशा के लिए दूर हो जाती हैं। 

आरोग्य जीवन के लिए करें यह उपाय
आरोग्य जीवन के लिए सूर्य ग्रहण काल में महामृत्युंजय का पाठ करना उत्तम माना जाता है। महामृत्युंजय का पाठ करने से अकाल मृत्यु का भय भी हो जाता है और यह स्वास्थ्य लाभ के लिए लाभदायक माना जाता है।

मान-सम्मान के लिए करें यह उपाय
सूर्य ग्रहण काल के बाद तिल, गेहूं और चना दान करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से राहु-केतु के अशुभ प्रभाव दूर हो जाते हैं तथा समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। यह उपाय करने से करियर में सफलता मिलती है। 

सुख-संपत्ति, सौभाग्य और ऐश्वर्य के लिए करें यह उपाय
सुख-संपत्ति, सौभाग्य और ऐश्वर्य के लिए सूर्य ग्रहण के बाद श्रीयंत्र की स्थापना करनी चाहिए। इस उपाय को करने के बाद मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल