लाइव टीवी

santan gopal mantra: जन्माष्टमी पर करें संतान गोपाल मंत्र का जाप, श्री कृष्ण पूरी करेंगे संतान की आस

Updated Aug 30, 2021 | 15:46 IST

Santan Gopal Mantra on Janmashtami: संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपत्ति को जन्माष्टमी के पर्व पर संतान गोपाल मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से दंपत्ति की इच्छाएं अवश्य पूर्ण होती हैं। 

Loading ...
आज करें संतान गोपाल मंत्र का जाप, पूर्ण होगी संतान प्राप्ति की इच्छा (Pic: - Istock)
मुख्य बातें
  • जन्माष्टमी पर करें संतान गोपाल मंत्र का जाप। 
  • भगवान श्री कृष्ण को समर्पित यह मंत्र दंपत्ति की संतान योग देता है।
  • इस मंत्र का जाप नियमों के अनुसार करना चाहिए।

Janmashtami 2021, Benefits of Chanting Santan Gopal Mantra: वैदिक शास्त्र के अनुसार, मंत्र बेहद प्रभावशाली होते हैं। मंत्रों का जाप करने से किसी भी व्यक्ति को मनचाहा फल प्राप्त हो सकता है। सनातन धर्म में संतान प्राप्ति के लिए कई सिद्ध और चमत्कारी मंत्र बताए जाते हैं। इन मंत्रों में से एक संतान गोपाल मंत्र है। मान्यताओं के अनुसार, जन्माष्टमी के शुभ पर्व पर संतान गोपाल मंत्र का जाप करने से जातकों को शुभ फल प्राप्त होता है। जो भी दंपत्ति संतान प्राप्ति की इच्छा रखता है उसे जन्माष्टमी पर संतान गोपाल मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए। ‌भगवान श्री कृष्ण को समर्पित इस मंत्र का जाप नियमों के अनुसार करना चाहिए। कहा जाता है कि नियमों का पालन करते हुए इस मंत्र का जाप करने से सिद्धि जल्दी प्राप्त होती है।

Santan Gopal Mantra in Hindi, संतान गोपाल मंत्र हिंदी में 

विनियोग

अस्य गोपाल मंत्रस्य, नारद ऋषि:, अनुष्टुप छंद:, कृष्णो देवता, मम पुत्र कामनार्थ जपे विनियोग:।

ध्यान

विजयेन युतो रथस्थित: प्रसभानीय समुद्र मध्यत:।

प्रददत्त नयान् द्विजन्मने स्मरणीयो वसुदेव नंदन:।। 

संतान गोपाल मंत्र

ऊं देवकी सुत गोविंद वासुदेव जगत्पते ।

देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत:।।

संतान गोपाल मंत्र जपने का नियम

वैदिक शास्त्रों के अनुसार, संतान गोपाल मंत्र का जाप एक लाख बार करना फायदेमंद बताया गया है। कहा जाता है एक लाख बार इस मंत्र को जपने से सिद्धि प्राप्त होती है। जीवापोता, स्फटिक या रुद्राक्ष की माला के साथ इस मंत्र का जाप करें। जब इन मंत्रों का जाप पूर्ण हो जाए तब दशांश करें। हवन करने के बाद ब्राह्मणों को दान, दक्षिणा दें एवं भोजन करवाएं। इसके साथ उनका आशीर्वाद लें।

(note : ये लेख आम धारणाओं पर आधार‍ित है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

क्या है संतान गोपाल मंत्र का लाभ?

अगर किसी दंपत्ति की संतान नहीं हो रही है या किसी भी प्रकार की बाधा आ रही है तो इस मंत्र के जाप से सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। मान्यताओं के अनुसार, इस मंत्र का जाप करने से योग्य संतान प्राप्त होता है। जिन स्त्रियों को गर्भपात है, उनके लिए भी इस मंत्र का जाप करना लाभदायक होता है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल