लाइव टीवी

Lal Kitab Ke Totke: सोने से पहले रोज करें ये उपाय, टल जाएगी हर तरह की बला

Updated Jun 27, 2020 | 08:34 IST

Lal Kitab Ke Totke Part 13: जीवन में हर किसी को कोई न कोई कष्ट या संकट जरूर होता है। लाल किताब में हर संकट का उपाय मौजदू है। आप भी संकट से जूझ रहे तो रात को सोने से पहले इन उपायों को जरूर आजमाएं।

Loading ...
लाल किताब के टोटके
मुख्य बातें
  • सिराहने तांबे के लोटे में जल रख कर सोएं
  • नारियल और कोयला सोने से पहले सिर के पास रखें
  • सोते समय पति-पत्नी एक ही बिस्तर पर सोएं

नई दिल्ली: परेशानी हर घर में होती हैं, बस परेशानी का स्वरूप अलग-अलग होता है। किसी को धन संकट होता है तो कोई गृह क्लेश से परेशान होता है। किसी का बीमारी या शत्रुओं से पीछा नहीं छूटता तो किसी को जीवन में तरक्की नहीं मिलती। इन सारी परेशानियों का कारण कई बार किस्मत का सोना या ग्रह-नक्षत्रों का सही नहीं होना होता है। कई बार सितारे सुस्त अवस्था में होते हैं, जिससे इंसान के जीवन में कष्ट बना रहता है, लेकिन लाल किताब में ऐसे कई टोटके हैं, जो परेशानियों से मुक्ति दिलाने में अद्भुत चमत्कार की तरह काम करते हैं।

सोने से पहले करें ये उपाय, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट

सिराहने रखें तांबे के लोटे में जल:
अगर आप पर मिथ्या आरोप या झूठा केस लगा हो या आपके मान-सम्मान या धन की हानि हो रही हो तो आपको लाल किताब के इस उपाय से जरूर लाभ मिलेगा। इसके लिए रोज रात को सोने से पहले अपने सिराहने तांबे के लोटे में जल भर कर रख दें। अगले दिन भोर में उठ कर ये जल आप इसे सड़क के किनारे डाल दें। जल डालते हुए आपके पैर पर ये जल नहीं पड़ना चाहिए। इस उपाय से आपके रोग और लोगों से हुए मनमुटाव भी दूर होंगे।

हमेशा एक बिस्तर पर सोएं:
यदि पति या पत्नी के बीच अनबन रहती हो या वैवाहिक जीवन सुखमय न हो तो अपने बिस्तर, चादर या गद्दे पर नजर डालें। यदि एक बेड न या गद्दे अलग-अलग हो या चादर ओढ़ने की अलग हो तो इसे बदल कर एक कर लें। अलग- अलग चादर, बिस्तर या गद्दा रिश्ते में अलगाव का कारण होता है। एक साथ सोने से रिश्ते मजबूत होते हैं।

संतान सुख के लिए करें ये उपाय:
यदि आपकी संतान नहीं हो रही तो आपको रोज रात में सोने से पहले दूध पीना चाहिए। इस दूध में शुद्ध चांदी के तार को डाल कर उबाले और तब इस दूध को पीएं। पति-पत्नी दोनों को ही ऐसा करना होगा। इससे संतान होने की संभावना बढ़ेगी और चांदी बांझपन को दूर करता है। वहीं पुरुषों में चांदी धातु संबंधी दोष दूर कर शुक्राणु को बलवान बनाता है।

आर्थिक संकट हो जाएगा दूर:
रात में साने से पहले अपने तक‌िए के नीचे सफेद मूली रबह उठ कर स्नान आदि करने के बाद ये मूली श‌िव मंद‌िर में भगवान श‌िव को अर्प‌ित कर दें। ये उपाय न केवल धन संकट को दूर करेगा बल्कि इससे राहु ग्रह से मिल रहे कष्ट भी कम होंगे। मूली राहु ग्रह से जुड़ा माना गया है।

बुरी बला को टालने के लिए करें ये उपाय:
यदि आपके ऊपर बुरी बला हो या किसी भूत-प्रेत का साया हो तो आप रात को सोने से पहले अपने सिराहने जटा वाला नारियल और कोयला रख दें और अगले दिन इसे किसी बहते जल में प्रवाहित कर दें। इससे आप पर आई बला टल जाएगी। ये उपाय शनि के कष्ट को भी दूर करता है।

लाल किताब के ये उपाय हमेशा एक बार में एक ही आजमाएं। सभी उपाय एक साथ कभी नहीं करने चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल