लाइव टीवी

घर में इस दिशा में लगाएं 7 भागते घोड़ों की तस्वीर, हर काम में मिलेगी सफलता, बढ़ेगी धन-दौलत

लवीना शर्मा | PRINCIPAL CORRESPONDENT
Updated Nov 18, 2022 | 10:57 IST

7 Running Horses Painting Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र अनुसार सात भागते घोड़ों की तस्वीर घर में लगाने से सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होती है। जानें क्या है इसे लगाने की सही दिशा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTimes Now
सात भागते घोड़ों की तस्वीर लगाने के फायदे

Vastu Tips For Painting: अक्सर लोगों के घरों में सात भागते घोड़ों की तस्वीर देखने को मिल जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि आखिर क्यों लगाई जाती है ये तस्वीर? क्या इस तस्वीर को लगाने का कोई फायदा है? तो बता दें कि वास्तु अनुसार ये तस्वीर बेहद ही शुभ मानी जाती है। ये 7 घोड़ों सफलता का सूचक होते हैं। इस तस्वीर को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। घर के सभी सदस्यों की तरक्की के रास्ते खुलते हैं। जानिए इस तस्वीर को लगाने की सही दिशा और नियम।

7 घोड़ों की ऐसी तस्वीर लगाएं: 
-इस तरह की तस्वीर लगाते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि घोड़े लगाम से बंधे न हों। 
-साथ ही उनका मुख प्रसन्न मुद्रा में हो। 
-तस्वीर में हर घोड़ा अच्छे से दिखाई दे रहा हो। 
-घोड़े भागते हुए दिखाई दे रहे हों।
-घोड़े सफेद रंग के हों
-तस्वीर कहीं से भी टूटी-फूटी नहीं होनी चाहिए और ना ही धुंधली होनी चाहिए।

कहां लगानी चाहिए ये तस्वीर: 
-इस तस्वीर को लगाने के लिए पूर्व दिशा अच्छी मानी जाती है। 
-तस्वीर इस तरह से लगाएं कि घोड़ों का मुख घर या ऑफिस के अंदर की तरफ हो। 
-इस तस्वीर को दक्षिण दिशा की दीवार पर भी लगा सकते हैं। 
-घर की बैठक में इस तस्वीर को लगाना शुभ माना जाता है।

घोड़ों की तस्वीर लगाने के फायदे
-इस तस्वीर को घर में लगाने से तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
-आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है।
-मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।
-घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
-मान-सम्मान बढ़ता है।
-आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

वृश्चिक राशि में सूर्य-बुध की युति से बना बुधादित्य योग, इस राशियों के खुलेंगे सौभाग्य के द्वार

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल