लाइव टीवी

Vastu Shastra: तुरंत घर से बाहर निकाल फेंके ये चीजें, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

लवीना शर्मा | PRINCIPAL CORRESPONDENT
Updated Nov 18, 2022 | 10:56 IST

Vastu Tips For Home: घर में कुछ चीजों को रखने से आर्थिक तंगी आती है। इसलिए इन चीजों को तुरंत ही घर से बाहर निकाल देना चाहिए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTimes Now
आर्थिक तंगी का कारण बनती हैं घर में मौजूद ये चीजें

Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र में जीवन को खुशहाल बनाने के लिए कई तरह के उपाय बताये जाते हैं। इसमें दिशाओं पर विशेष ध्यान दिया जाता है। कहते हैं अगर कोई चीज अपनी सही दिशा में न रखी जाए तो उसका नकारात्मक प्रभाव हमारे जीवन पर देखने को मिलता है। वहीं सही दिशा में रखी गई चीजें हमें भरपूर लाभ देती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके घर में होने से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। 

झाड़ू: कभी भी घर में एक से ज्यादा झाड़ू न रखें और जो झाड़ू खराब हो गई है उसे तुरंत घर से बाहर निकाल दें। एक साथ कई झाड़ू के घर में होने से आर्थिक तंगी आती है। साथ ही झाड़ू घर में ऐसे स्थान पर रखें जहां किसी की भी जल्दी से नजर न पड़ सके। इसके अलावा शाम के समय झाड़ू भूल से भी न लगाएं। वास्तु अनुसार झाड़ू हमारे आर्थिक स्थिति को काफी हद तक प्रभावित करती है।

कबूतर का घोंसला: घर में कबूतर का घोंसला होने से दरिद्रता आती है। अगर आपके घर में भी कबूतरों ने अपना घर बना रखा है तो उसे तुरंत ही निकाल दें। अन्यथा आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। कबूतर का घोंसला घर में होने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है। इसलिए इसे तुरंत हटा देने में ही आपकी भलाई है। 

कांटेदार पौधे: अगर आपने अपने घर में कांटेदार पौधे लगाए हुए हैं तो उन्हें तुरंत घर से बाहर निकाल फेंके। क्योंकि वास्तु अनुसार घर में इस तरह के पौधे लगाना अशुभ माना जाता है। इससे घर में आर्थिक समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। साथ ही घर में ऐसे पौधे भी नहीं लगाने चाहिए जिनमें से दूध निकलता है।

जाले और कबाड़: जिस घर में जाले लगे होते हैं और जगह-जगह कबाड़ का सामान इकट्ठा होता है वहां हमेशा आर्थिक तंगी बनी रहती है। इसलिए घर में कभी भी जाने न होने दें साथ ही कबाड़ की चीजें तुरंत घर से बाहर फेक दें। अन्यथा घर की आर्थिक स्थिति में बाधा उत्पन्न होने लगेगी।

खराब घड़ी: घर में कभी भी खराब घड़ी न रखें। अगर वो ठीक हो सकती है तो उसे ठीक कराएं नहीं तो उसे घर से बाहर निकाल फेंके। बंद घड़ी किस्मत के दरवाजे बंद करती है।

टूटे-फूटे बर्तन: घर में कभी भी टूटे हुए बर्तन नहीं रखने चाहिए। इससे भाग्य कमजोर होता है। इसलिए ऐसा कोई भी बर्तन घर से तुंरत बाहर कर दें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल