लाइव टीवी

Money Plant: घर की इस दिशा में लगाएं मनी प्‍लांट, होगी पैसों की बारिश

Updated Dec 05, 2019 | 06:26 IST |

घर को खूबसूरत और हरा भरा लुक देने के लिये लोग मनी प्‍लांट लगाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्‍लांट को घर में लगाते वक्‍त किन किन बातों का ध्‍यान रखना चाहिये, आइये जानते हैं।

Loading ...
Money Plant
1/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

लोगों की नजर से रखें दूर 
मनी प्लांट को कभी भी लोगों की नजर में नहीं लाना चाहिए। इसे बाहरी या गेट से प्रवेश करने वाले लोगों की नजरों से दूर रखें। घर के अंदर भी, आपको इसे किसी छुपे स्थान पर रखना चाहिए। मनी प्लांट आसानी से बुरी नजर से प्रभावित हो जाता है और इसलिए इसे सुरक्षा की आवश्यकता होती है।

Money Plant
2/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

इस जगह लगाने से बीमार पड़ सकते हैं घर के सदस्‍य 
भूलकर भी मनी प्लांट के पौधे को नार्थ ईस्ट जोन में न रखें। ऐसा करने से आपके स्वास्थ पर नकारात्मक असर पड़ेगा और घर के सदस्य बीमार हो सकते हैं। 

Money Plant
3/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

सूखे पत्ते घर में ला सकते हैं नकारात्मकता
घर में कभी भी टूटते हुए या सूखे पत्‍तों वाला मनी प्‍लांट न लगाएं। ऐसे पत्‍ते आर्थिक समस्याओं की ओर संकेत करते हैं। इसके अलावा, पौधे या उसके किसी भी हिस्से को जमीन को नहीं छूना चाहिए। इससे घर में तनाव हो सकता है।

Money Plant
5/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

नियमित बदलें इसका पानी 
पौधे का पानी सप्ताह में एक बार जरूर बदलें और इसे धूप से दूर रखना चाहिए। पौधे को रखने के लिए सही दिशा जानना भी जरूरी है। हमें पौधे को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए जो इसके लिए सबसे शुभ माना जाता है।

Chandrayaan 3

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल