लाइव टीवी

Suryadev (Ravivar) Bhajan Video: सूर्यदेव के भजन-कीर्तन से मिलता है सुख-समृद्धि के साथ अच्छी सेहत का वरदान

Updated Feb 29, 2020 | 16:54 IST |

Suryadev (Ravivar) Bhajan Video: सूर्यदेव के पूजन से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। माना जाता है कि सभी देव सूर्य की अराधना करते हैं उनके प्रकाश की जरुरत ब्रह्माण में जीवन के लिए अति आवश्यक है।

Loading ...

सूर्यदेव की अराधना करने से सुख-समृद्धि और अच्छी सेहत का वरदान मिलता है। सूर्यदेव को सभी ग्रहों में उत्तम माना जाता है। उनकी पूजा ग्रहों को ठीक करने के लिए भी की जाती है। हर दिन सूर्य को जल चढ़ाने से कई कठनाईयों का समाधान हो जाता है। मान्यता है कि सभी देव सूर्यदेव का पूजन करते हैं। श्रीकृष्ण के पुत्र सांब भी सूर्य की अराधाना करके ही कुष्ठ रोग से मुक्ति पाए थे। सूर्यदेव को स्फूर्ति का प्रतीक माना जाता है। वह सात घोड़ों पर सवार रहते हैं। इससे प्रेरणा मिलती है कि जीवन में हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए। सूर्य के अनेकों मंदिर भारत में स्थित हैं जिनकी महत्व वैदिक काल से रहा है। रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित किया जाता है। इस दिन सूर्य की उपासना करना सबसे अधिक लाभकारी माना जाता है। सूर्य देव के भजन सुनकर अपने बिगड़े ग्रहों को सुधारा जा सकता है। भगवान सूर्य का भजन इस वीडियो में सुन सकते हैं। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल