लाइव टीवी

Shanivar Vrat Vidhi Video: शनि देव की कृपा से घर में रहती है सकारात्मक ऊर्जा, नहीं होता शनि ग्रह भारी

Updated Feb 28, 2020 | 16:37 IST |

Shanivar Vrat Vidhi Video: शनिवार के दिन शनि देव की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन लोग पीपल के पेड़ के नीचे दिया भी जलाते हैं और व्रत भी रखते हैं।

Loading ...

Shanivar Vrat Vidhi Video: शनि देव के व्रत से आपकी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं, जैसे- धन की कमी, घर में नकारात्मक ऊर्जा आदि। यदी आपको नौकरी संबंधी परेशानी है, तो आप शनिवार का व्रत रखकर इसे दूर कर सकते हैं। ऐसा अक्सर तब होता है, जब आपका शनि ग्रह मजबूत नहीं होता है, तो आपको शनि देव के लिए व्रत रख कर इसे मजबूत बनाना चाहिए। शनिवार की शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाने से फायदा हो सकता है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर, स्नान करना चाहिए और गहरे नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इसके बाद आपको शनि देव की आरती और चालीसा पढ़नी चाहिए, इससे आपको लाभ हो सकता है। इसके अलावा, काले तिल, काली दाल शनि देव को चढ़ानी चाहिए और दान भी करनी चाहिए। शनिवार की पूरी व्रत विधि के लिए आप इस वीडियो को देख सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल