लाइव टीवी

2022 Festivals and Holidays Calendar: अगले साल कब पड़ेंगे होली-नवरात्रि-दिवाली? जानिए 2022 के दिन और डेट

Updated Oct 28, 2021 | 20:37 IST

2022 Indian Festivals and Holidays Calendar with Dates: साल 2022 आने को है और दो महीने बाद 2021 अलविदा कहने वाला है। आइए जानते हैं हिंदू पंचांग अनुसार अगले साल कब है कौन सा त्योहार।

Loading ...
2022 में कब है कौन सा हिंदू त्योहार
मुख्य बातें
  • अगले साल 2022 के कैलेंडर पर आइए डालते हैं एक नजर।
  • 2022 के हिंदू कैलेंडर के अनुसार त्योहारों की पूरी लिस्ट।
  • कब किस दिन पड़ेगा कौन सा त्योहार और हॉलीडे।

2022 Indian Festivals and Holidays Calendar with Dates: भारत अपनी विविधताओं और धर्मों के लिए जाना जाता है जहां हम बहुत सारे त्योहारों का आनंद लेते हैं। चाहे वह मुस्लिम, सिख, हिंदू या ईसाई हो, हर त्योहार को उत्साह के साथ मनाया जाता है। लेकिन त्योहारों की सटीक तारीखें जानना कभी-कभी मुश्किल हो जाता है। इससे छुटकारा पाने के लिए, हम आपके लिए भारतीय कैलेंडर 2022 लाए हैं ताकि सटीक तारीखों को खोजने में की आपकी कोशिश आसान हो सके।

यहां देखिए भारतीय कैलेंडर 2022 - सभी प्रमुख त्योहारों और सरकारी छुट्टियों की एक लिस्ट।

जनवरी 2022 के त्योहार - दिन और तिथि (January Holiday and Festivals Dates 2022)

1 जनवरी, शनिवार - नया साल
13 जनवरी, गुरुवार - लोहड़ी
14 जनवरी, शुक्रवार - पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति
23 जनवरी, रविवार - नेता जी सुभाष चंद्र बोस जयंती
26 जनवरी, बुधवार - गणतंत्र दिवस

फरवरी 2022 के त्योहार - दिन और तिथि (February Holiday and Festivals Dates 2022)
5 फरवरी 2022 - बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा

मार्च 2022 के त्योहार - दिन और तिथि (March Holiday and Festivals Dates 2022)
1 मार्च, मंगलवार - महाशिवरात्रि
17 मार्च, गुरुवार - होलिका दहन
18 मार्च, शुक्रवार - होली

अप्रैल 2022 के त्योहार - दिन और तिथि (April Holiday and Festivals Dates 2022)
1 अप्रैल, शुक्रवार - बैंक की छुट्टी
2 अप्रैल, शनिवार - चैत्र नवरात्रि आरंभ, गुड़ी पड़वा
3 अप्रैल, रविवार - चेती चांद
10 अप्रैल, रविवार - राम नवमी
11 अप्रैल, सोमवार - चैत्र नवरात्रि पारण
14 अप्रैल, गुरुवार - बैसाखी, अम्बेडकर जयंती
16 अप्रैल, शनिवार - हनुमान जयंती

मई 2022 के त्योहार - दिन और तिथि (May Holiday and Festivals Dates 2022)
3 मई मंगलवार - अक्षय तृतीया

जुलाई 2022 के त्योहार - दिन और तिथि (July Holiday and Festivals Dates 2022)
1 जुलाई, शुक्रवार - जगन्नाथ रथ यात्रा
10 जुलाई, रविवार - आषाढ़ी एकादशी
13 जुलाई, बुधवार - गुरु पूर्णिमा
31 जुलाई, रविवार - हरियाली तीज

अगस्त 2022 के त्योहार - दिन और तिथि (August Holiday and Festivals Dates 2022)
2 अगस्त, मंगलवार - नाग पंचमी
11 अगस्त, गुरुवार - रक्षा बंधन
14 अगस्त, रविवार - कजरी तीज
15 अगस्त, सोमवार - स्वतंत्रता दिवस
19 अगस्त, शुक्रवार - जन्माष्टमी
30 अगस्त, मंगलवार - हरतालिका तीज
31 अगस्त, बुधवार - गणेश चतुर्थी

सितंबर 2022 के त्योहार - दिन और तिथि (September Holiday and Festivals Dates 2022)
8 सितंबर, गुरुवार - ओणम/तिरुवोनम
9 सितंबर, शुक्रवार - अनंत चतुर्दशी
26 सितंबर, सोमवार - शरद नवरात्रि

अक्टूबर 2022 के त्योहार - दिन और तिथि (October Holiday and Festivals Dates 2022)
2 अक्टूबर, रविवार - गांधी जयंती
3 अक्टूबर, सोमवार - दुर्गा पूजा, अष्टमी
4 अक्टूबर, मंगलवार - दर्गा महा नवमी पूजा, शरद नवरात्रि पारण
5 अक्टूबर, बुधवार - दशहरा
13 अक्टूबर, गुरुवार - करवा चौथ
23 अक्टूबर, रविवार - धनतेरस
24 अक्टूबर, सोमवार - दीवाली, नरक चतुर्दशी
26 अक्टूबर, बुधवार - भाई दूज, गोवर्धन पूजा
30 अक्टूबर, रविवार - छठ पूजा

नवंबर 2022 के त्योहार - दिन और तिथि (November Holiday and Festivals Dates 2022)
14 नवंबर, सोमवार - बाल दिवस

दिसंबर 2022 के त्योहार - दिन और तिथि (December Holiday and Festivals Dates 2022)
25 दिसंबर, रविवार - क्रिसमस

अक्सर लोगों को किसी विशेष काम की योजना बनाने के लिए कुछ महीने पहले से ही त्योहार और पर्व की जानकारी और उनकी तिथियां जानने की जरूरत पड़ती है। यहां आप त्योहारों की लिस्ट के साथ उनकी तिथियों पर नजर डाल सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल