लाइव टीवी

Onam 2021 date : वर्ष 2021 में कब मनाया जाएगा ओणम का त्योहार, जानें इसकी तिथि एवं महत्व

Updated Aug 03, 2021 | 10:51 IST

Onam 2021 Date: केरल के प्रमुख त्योहारों में से एक ओणम का त्योहार हर वर्ष हिंदू कैलेंडर के हिसाब से भाद्र मास में त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। इस वर्ष ओणम का अहम पर्व 21 अगस्त के दिन पड़ रहा है।

Loading ...
2021 में कब पड़ रहा है ओणम, जानें तिथि (Pic: Istock)
मुख्य बातें
  • केरल का मुख्य त्योहार ओणम हिंदू पंचाग के अनुसार, हर वर्ष भाद्रपद मास के त्रयोदशी तिथि पर पड़ता है।
  • यह पर्व केरल राज्य के साथ पूरे दक्षिण भारत में धूम-धाम से मनाया जाता है, किसानों के लिए यह पर्व अहम है।
  • इस वर्ष ओणम का त्योहार 12 अगस्त से प्रारंभ हो रहा है जो 23 अगस्त को समाप्त होगा।

Onam 2021 Date and time: केरल के प्रमुख त्योहारों में से एक ओणम का त्योहार इस वर्ष 12 अगस्त से प्रारंभ हो रहा है। यह पर्व 23 अगस्त को समाप्त होगा। इसी बीच ओणम का मुख्य पर्व 21 अगस्त को पड़ेगा। जानकार बताते हैं कि ओणम का पर्व हिंदू कैलेंडर के अनुसार, भाद्रपद के त्रयोदशी तिथि पर पड़ता है। दूसरी ओर, मलयालम कैलेंडर के मुताबिक, यह पर्व चिंगम मास में मनाया जाता है। चिंगम मास मलयालम पंचांग का पहला महीना है। ओणम का पर्व हस्त नक्षत्र से प्रारंभ होता है और श्रवण नक्षत्र तक चलता है। कहा जाता है कि यह पर्व अजर-अमर राजा बलि के लिए मनाया जाता है। वहीं किसान, अच्छी फसलों के लिए यह पर्व मनाते हैं।

Onam festival 2021 date, ओणम कब मनाया जाएगा 2021 में 


Onam 2021 date/ओणम तिथि: 21 अगस्त 2021, शनिवार 

तिरुओणम नक्षत्र प्रारंभ: 20 अगस्त 2021 रात 09:24 

तिरुओणम नक्षत्र समाप्त: 21 अगस्त 2021 रात 08:21 

Onam spiritual and religious significance, ओणम पर्व का महत्व 

ओणम का पर्व केरल राज्य में आस्था के साथ मनाया जाता है। ओणम का पर्व असुर राजा महाबली के आदर-सम्मान में मनाया जाता है। किसान नए फसल के बेहतर उपज के लिए यह पर्व मनाते हैं। इस दिन केरल में प्रसिद्ध सर्प नौका दौड़ आयोजित किया जाता है। इसके साथ इस दिन कथकली नृत्य के साथ इस पर्व का लुफ्त उठाया जाता है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल