लाइव टीवी

Commonwealth Games 2022: नौवें दिन ऐसा रहेगा भारत का कार्यक्रम, पहलवानों-मुक्केबाजों से रहेगी पदक की आस

Updated Aug 06, 2022 | 06:30 IST

CWG 2022 day Nine's Schedule: भारतीय दल ने शुक्ववार को 6 पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही भारत 26 पदकों के साथ पांचवें स्थान पर काबिज हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
अमित पंघाल
मुख्य बातें
  • 22वें राष्ट्रमंडल खेलों के आठवें दिन भारत को मिले 6 पदक
  • कुश्ती में भारतीय पहलवानों ने किया ये धमाल, जीते 3 स्वर्ण, 1 रजत और दो कांस्य पदक
  • आयरलैंड को पछाड़कर पदक तालिका में पांचवें पायदान पर पहुंचा भारत

बर्मिंघम: 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का आठवां दिन भारत के लिए पहलवानों के धमाकेदार प्रदर्शन की वजह से बेहद यादगार रहा। पहलवानों ने धमाल मचाते हुए भारत के लिए तीन स्वर्ण, एक रजत और 2 कांस्य पदक सहित कुल 6 पदक जीतकर दिन को यादगार बना दिया। भारत के पास पदकों की कुल संख्या 26 तक पहुंच गई है। जिसमें 9 स्वर्ण, 8 रजत और 9 कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि कैसा रहेगा नौवें दिन भारतीय दल का भारतीय समयानुसार ऐसा रहेगा कार्यक्रम।

एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स:
महिला एफ 55-57 गोला फेंक फाइनल: पूनम शर्मा, शर्मिलाम, संतोष- 2:50 बजे
महिला 10,000 मीटर पैदल चाल फाइनल: प्रियंका, भावना जाट- दोपहर 3 बजे
पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल: अविनाश साबले- 4:20 बजे
महिलाओं की 4 गुणा 100 मीटर रिले पहला दौर: हिमा दास, दुती चंद, श्रबनी नंदा, एनएस सिमी- 4:45 बजे
महिला हैमर थ्रो फाइनल: मंजू बाला- 11:30 बजे
पुरुषों की 5000 मीटर फाइनल: अविनाश साबले - 12:40 बजे

बैडमिंटन:
महिला युगल क्वार्टर फाइनल: त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद
महिला एकल क्वार्टर फाइनल: पीवी सिंधु
पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल: किदांबी श्रीकांत

मुक्केबाजी:
महिला(45-48 किग्रा) सेमीफाइनल: नीतू - दोपहर 3 बजे
पुरुषों का फ्लाईवेट (48 किग्रा-51 किग्रा) सेमीफाइनल: अमित पंघाल 3:30 बजे
महिला लाइट फ्लायवेट (48 किग्रा -50 किग्रा) सेमीफाइनल: निकहत जरीन 7:15 बजे
महिला लाइटवेट (57 किग्रा -60 किग्रा): जैस्मीन - 8 बजे
पुरुष वेल्टरवेट (63.5 किग्रा-67 किग्रा): रोहित टोकस - दोपहर 12:45 बजे
सुपर हैवीवेट (92 किग्रा से अधिक): सागर 1:30 बजे

क्रिकेट:
भारत और इंग्लैंड के बीच महिला टी20 सेमीफाइनल- दोपहर 3:30 बजे

हॉकी:
भारतीय पुरुष टीम का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल - रात 10:30 बजे

टेबल टेनिस:
महिला युगल, अंतिम 16 दौर : अकुला श्रीजा / रीथ टेनिसन- दोपहर 2 बजे
महिला युगल, अंतिम 16 दौर : मनिका बत्रा / दीया पराग चितले- दोपहर 2 बजे
मिश्रित युगल सेमीफाइनल: अचंता शरथ कमल / अकुला श्रीजा- दोपहर 6 बजे
पैरा पुरुष एकल वर्ग 3-5: कांस्य पदक मैच: राज अरविंदन अलगर- शाम 6:15 बजे
पैरा महिला एकल वर्ग 3-5 कांस्य पदक मैच: सोनलबेन पटेल- दोपहर 12:15 पूर्वाह्न
पैरा महिला एकल वर्ग 3-5 स्वर्ण पदक मैच: भाविना पटेल - दोपहर एक बजे

कुश्ती (तीन बजे से) :
पुरुषों  फ्रीस्टाइल 57 किग्रा क्वार्टर फाइनल: रवि कुमार
पुरुषों  फ्रीस्टाइल 97 किग्रा क्वार्टर फाइनल: दीपक नेहरा
महिला फ्रीस्टाइल 76 किग्रा क्वार्टर फाइनल: पूजा सिहाग
महिला फ्रीस्टाइल 53 किग्रा (नोर्डिक प्रणाली) -  विनेश फोगाट
महिला फ्रीस्टाइल 50 किग्रा (नोर्डिक प्रणाली) - पूजा गहलोत
पुरुषों  फ्रीस्टाइल 74 किग्रा क्वार्टर फाइनल - नवीन