लाइव टीवी

पूर्व विश्व चैंपियन मुक्केबाज सरिता देवी और उनके पति कोरोना पॉजिटिव

Updated Aug 17, 2020 | 23:25 IST

Former World Champion boxer Sarita Devi Corona postive: भारतीय मुक्केबाज एल सरिता देवी और उनके पति थोइबा सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
L Sarita Devi (file)

नई दिल्लीः कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को चपेट में लिया हुआ है और इसका संक्रमण अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। खेल जगत पर भी इसका गहरा असर पड़ा और खिलाड़ियों पर भी। दुनिया भर में कई बड़े-छोटे खिलाड़ी इसके संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। भारत में भी कई खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव पाए गए। ताजा खबर मुक्केबाजी जगत से है। पूर्व विश्व चैंपियन मुक्केबाज एल सरिता देवी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।

मुक्केबाज एल सरिता देवी सोमवार को कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाई गई। उनके पति थोइबा सिंह भी पॉजिटिव हैं हालांकि दोनों में कोई लक्षण नहीं पाये गए। दोनों इस समय इम्फाल में हैं।

थोइबा ने बताया, ‘‘मैं और सरिता पॉजिटिव पाये गए हैं ।हम इम्फाल में कोविड केयर केंद्र में जा रहे हैं। हम दोनों में कोई लक्षण नहीं पाये गए हैं।’’ एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता सरिता पांच बार एशियाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।