लाइव टीवी

World Para Athletics Grand Prix: प्रवीण और निषाद ने जीता गोल्ड, भारत ने 23 मेडल के साथ खत्म किया अभियान

Updated Feb 14, 2021 | 19:13 IST

World Para Athletics Grand Prix: विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में प्रवीण कुमार और निषाद कुमार ने एशियाई रिकार्ड के साथ गोल्ड पर कब्जा जमाया है। भारत ने 23 मेडल के साथ अपना अभियान खत्म किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
निषाद कुमार

दुबई: ऊंची कूद के युवा खिलाड़ी प्रवीण कुमार और निषाद कुमार ने अपने सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन से 12वीं फाजा अंतरराष्ट्रीय विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में रविवार को एशियाई रिकार्ड कायम करने के साथ अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए। प्रवीण और निषाद के स्वर्ण पदक से भारत ने इस प्रतियोगिता में अपने अभियान को 23 पदकों के साथ खत्म किया। थाईलैंड ने 34 जबकि तुर्की, कीनिया और भारत के नाम एक समान 23 पदक रहे। मेजबान संयुक्त अरब अमीरात के नाम 14 पदक रहे।

एशियाई रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता

प्रवीण ने पुरुषों के एफ 42/44/64 ऊंची कूद प्रतियोगिता में 2.05 मीटर की कूद लगाकर एशियाई रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने भारत के पूर्व एशियाई पैरा खेलों के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय खिलाड़ी शरद कुमार (1.76 मीटर) और हमादा हसन (1.76 मीटर) को पछाड़ा। दिन के आखिरी प्रतियोगता में 2019 में तोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल कर चुके निषाद ने 2.06 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ टी 46/47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने थाईलैंड के अंगकर्न चनाबून (1.93 मीटर) और उजबेकिस्तान के ओमादबेक खासानोव (1.90 मीटर) को पछाड़ा।

भाग्यश्री महावर ने रजत पदक हासिल किया

इससे पहले महिलाओं के 400 मीटर दौड के टी13 वर्ग के स्पर्धा में सिमरन ने 1:01.56 मिनट के समय के साथ रजत पदक हासिल किया। वह टी13 वर्ग के 100 मीटर स्पर्धा में इससे से पहले स्वर्ण जीत चुकी है। महिलाओं के एफ34 वर्ग के गोला फेंक में भारतीय खिलाड़ी भाग्यश्री महावर ने 6.18 मीटर की दूरी के साथ रजत पदक हासिल किया। पुरूषों के एफ57 वर्ग के चक्का फेंक में अतुल कौशिक ने 42 मीटर की दूरी के साथ कांस्य पदक जीता।