लाइव टीवी

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कनाडा को रौंदा, धमाकेदार अंदाज में की सेमीफाइनल में एंट्री

Updated Aug 03, 2022 | 21:42 IST

India vs Canada: भारतीय टीम ने बुधवार को कनाडा को रौंदकर बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
भारतीय हॉकी टीम( साभार Hockey India)

बर्मिंघम: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में बुधवार को  पूल बी मैच में कनाडा को 8-0 से रौंदकर दूसरी जीत दर्ज की। पिछले मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत के जबड़े से जीत छीनते हुए उसे ड्रॉ पर समाप्त कर दिया था लेकिन भारतीय टीम कनाडा के ऊपर पूरी तरह हावी रही और दनादन गोल दागती रहा।  और मैच में एक भी गोल उन्हें एक भी गोल नहीं करने दिया। भारतीय खिलाड़ियों ने कनाडा के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने इंग्लैंज के खिलाफ पिछले ड्रा हुआ मुकाबले की कमी को गोल अंतर से पाटने की पुरजोर कोशिश की। 

इस जीत के साथ ही भारतीय टीम पूल बी में पहले पायदान पर पहुंच गई। भारत के लिये हरमनप्रीत सिंह (सातवां और 54वां मिनट) ने दो पेनल्टी कॉर्नर तब्दील किये जबकि आकाशदीप सिंह (38वां और 60वां मिनट) ने फील्ड गोल दागे। अमित रोहिदास (दसवां), ललित उपाध्याय (20वां), गुरजंत सिंह (27वां) और मनदीप सिंह (58वां) ने एक एक गोल दागा।

भारत अब पूल बी में शीर्ष पर पहुंच गया है और आखिरी ग्रुप मैच में बृहस्पतिवार को वेल्स से खेलेगा। पहले मैच में घाना को 11-0 से हराने के बाद भारतीय टीम को दूसरे मैच में इंग्लैंड ने 4-4 से ड्रॉ पर रोका था।

कनाडा के खिलाफ भारत ने पहले दो क्वार्टर में ही दबदबा बना लिया। भारत को पांचवें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन कनाडा के बलराज पनेसर ने हरमनप्रीत सिंह के प्रयास नाकाम कर दिये। हरमनप्रीत ने दो मिनट बाद गोल करके भारत को बढ़त दिला दी। इसके तीन मिनट बाद डिफेंडर रोहिदास ने बेहतरीन फील्ड गोल दागा। वरूण कुमार से मिली लांग बॉल को सर्कल के भीतर पकड़कर उन्होंने यह गोल किया।

दूसरे क्वार्टर में भारत को 19वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले जिनमें से दूसरे पर गोल हुआ। ललित ने वरूण कुमार की फ्लिक नाकाम रहने के बाद रिबाउंड पर गोल दागा। कनाडा के गोलकीपर ने 24वें मिनट में अभिषेक की रिवर्स हिट पर एक शर्तिया गोल बचाया। इसके बाद पेनल्टी कॉर्नर पर जुगराज सिंह का गोल भी बचाया।

कुछ सेकंड बाद गुरजंत ने बायें फ्लैंक से हार्दिक के पास पर गोल करके भारत की बढ़त और बढा दी। कनाडा को 28वें मिनट में मिला पेनल्टी कॉर्नर बेकार गया। दूसरे हाफ में भी भारत का दबदबा रहा और 38वें मिनट में आकाशदीप ने मनप्रीत सिंह और नीलाकांता सिंह के पास पर गोल दागा।

चौथे क्वार्टर में मनदीप सिंह और विवेक सागर प्रसाद पेनल्टी कॉर्नर तब्दील नहीं कर सके। आखिरी छह मिनट में हालांकि हरमनप्रीत, मनदीप और आकाशदीप ने गोल करके भारत को विशाल अंतर से जीत दिलाई।