लाइव टीवी

CWG 2022, Men's Doubles Final, Badminton: भारत ने पुरुषों के डबल्स में जीता गोल्ड मेडल

Updated Aug 08, 2022 | 17:52 IST

Commonwealth Games 2022, Men's Doubles Badminton Final: कॉमवेल्थ गेम्स 2022 के पुरुष डबल्स फाइनल मुकाबले में सात्विक साइराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी कोर्ट पर थी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
India vs England, Mens Doubles Badminton, CWG 2022
मुख्य बातें
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 - बैडमिंटन
  • पुरुष बैडमिंटन डबल्स फाइनल मुकाबला
  • भारत के चिराग शेट्टी और सात्विक साइराज रेंकीरेड्डी

CWG 2022, Men's Doubles Badminton Final Match Report: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के मिक्स्ड डबल्स फाइनल में भारत के सात्विक साइराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने इंग्लैंड की बेन लेन और सीन वेंडी की जोड़ी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। इस जोड़ी ने 21-15, 21-13 से मैच जीता।

इससे पहले महिला सिंगल्स में भारत की पीवी सिंधु और पुरुष सिंगल्स में भारत के युवा खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने भी अपने-अपने वर्ग में गोल्ड मेडल जीतते हुए भारत का नाम रोशन किया।

पहला गेम

मिक्स्ड डबल्स फाइनल के पहले गेम में सात्विक-चिराग की भारतीय जोड़ी ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड की विरोधी जोड़ी को पस्त किया। इस गेम में भारतीय जोड़ी ने 21-15 से जीत दर्ज की और मैच में 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की।

दूसरा गेम

दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी और इंग्लैंड की जोड़ी ने बराबरी के साथ 1-1 से शुरुआत की। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने 5-3 की बढ़त बनाते हुए तेजी से अपने कदम आगे बढ़ाना शुरू किए और देखते-देखते 21-13 से दूसरा गेम और मैच अपने नाम कर लिया। इसी के साथ भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स के अंतिम दिन बैडिमिंटन में लगातार तीसरा गोल्ड अपने नाम किया।