लाइव टीवी

भारतीय महिला हॉकी टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए कमर कसी, कप्तान सविता ने कहा- विश्व कप की करेंगे भरपाई

Updated Jul 18, 2022 | 21:30 IST

भारतीय महिला हॉकी टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए कमर कस ली है। कप्तान सविता पूनिया ने कहा कि विश्व कप की भरपाई कॉमनवेल्थ गेम्स में करेंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
सविता पूनिया
मुख्य बातें
  • बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022
  • 28 जुलाई से खेल शुरू होंगे
  • भारतीय महिला हॉकी टीम हुई रवाना

बार्सीलोना: भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया एफआईएच विश्व कप में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन की भरपाई बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में करने को प्रतिबद्ध है। भारत विश्व कप में चीन के साथ नौवें स्थान पर रहा। 

सविता ने कहा, ‘‘हम एफआईएच विश्व कप में अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके। लेकिन हम बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में इसकी भरपाई करेंगे।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास बेहतरीन टीम है जिसमें युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। हम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में नये सिरे से शुरूआत करेंगे। मुझे यकीन है कि हम सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’’

यह भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के भारतीय दल से बातचीत करेंगे पीएम मोदी, खिलाड़ियों के साथ-साथ कोच भी होंगे शामिल

सविता ने कहा कि टीम अच्छा खेल रही है लेकिन लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए कुछ पहलुओं में सुधार करना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमें कुछ पहलुओं पर सुधार करना होगा और हम राष्ट्रमंडल खेलों से पहले ऐसा करेंगे।’’

भारतीय टीम सोमवार को लंदन रवाना हो गई जहां से 23 जुलाई को बर्मिंघम जाएगी। इससे पहले नॉटिंघम में एक शिविर लगाया गया है। राष्ट्रमंडल खेल 28 जुलाई से आठ अगस्त के बीच खेले जाएंगे। भारतीय हॉकी टीम 29 जुलाई को घाना से खेलेगी।

यह भी पढ़ें: बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय दल का आईओए ने किया ऐलान